Chhatarpur News: बागेश्वर धाम में एक महिला की मौत

Rashtrabaan
Highlights
  • गंभीर बीमार से ग्रसित थी महिला, डॉक्टर के जवाब देने के बाद परिजन पहुंचे थे बाबा से मिलने

छतरपुर, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के विश्व प्रसिद्ध बागेश्वर धाम में बिहार की एक महिला की मौत हो गई है। महिला किसी गंभीर बीमारी से ग्रसित थी। डॉक्टरों द्वारा जवाब देने के बाद परिजन उसे लेकर बागेश्वर धाम पहुंचे थे। पांच दिन इंतजार के बाद पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात नहीं हो पाई। बताया जा रहा है कि महिला ने आज सुबह दम तोड़ दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महिला बिहार राज्य के आरा जिले की रहने वाली थी। बताया जाता है कि महिला गंभीर बीमारी से ग्रसित थी, जिसे कई दिनों पहले डॉक्टरों ने उपचार करने से मना कर दिया था। डॉक्टरों द्वारा मना करने के बाद वह अपने पूरे परिवार के साथ बागेश्वर धाम में आशीर्वाद लेने और इलाज की कामना लेकर आई थी। वह पांच दिन यहां रही और परिजनों ने मंदिर में जाकर दर्शन कराए और उसके बाद अचानक तबीयत बिगड़ी और उसकी मौत हो गई। जैसे-तैसे कर परिजन महिला का शव टैक्सी से लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां से उसे अब बिहार के आरा जिले के गांव ले जाएंगे।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!