Chhindwara News : नौतपा के समापन में  दादा दरबार आंचल कुंड पहुंचे अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह

Rashtrabaan
Highlights
  • समाधि में माथा टेक लिया दादा जी का आशीर्वाद, मंगल भवन बनाने की घोषणा
  • हर वर्ष भक्तो का लगता है मेला, दूर-दूर से आते है भक्तगण

अमरवाड़ा। राष्ट्रबाण

- Advertisement -

अमरवाड़ा विधायक कमलेश प्रताप शाह नौतपा के समापन में दादा जी के दरबार आंचल कुंड पहुंचे। जहां श्री शाह ने सर्वप्रथम दादा दरबार समाधि में माथा टेका एवं आशीर्वाद लिया। इसके पश्चात नौतपा स्थल की परिक्रमा कर दादाजी श्री श्री सुखराम दास 1008 महाराज जी का शाल श्रीफल से सम्मान किया एवं उनका भी आशीर्वाद लिया।

- Advertisement -

अमरवाड़ा विधायक श्री शाह ने कहा कि आंचल कुंड दादा दरबार हमारी आदिवासी समाज का आस्था का केंद्र है। आदिवासी समाज के साथ-साथ यहां अन्य समाज के लोग भी अपनी अर्जी लगाने आते हैं और उनकी मनोकामना पूर्ण होती है। मेरे पूर्वजों के द्वारा भी हमेशा दादा दरबार आंचल कुंड में आना जाना लगा रहता था। राज परिवार की आस्था का केंद्र हमेशा से आंचल कुंड दादा दरबार रहा है, मेरे द्वारा भी सभी शुभ कार्य करने से पहले दादा दरबार में मत्था टेक आशीर्वाद लिया जाता है।

- Advertisement -

माननीय कमलनाथ जी का भी विशेष प्रेम दादा दरबार आंचल कुंड से रहा है। माननीय कमलनाथ जी के द्वारा आंचल कुंड दादा दरबार में अनेक कार्य कराए गए हैं और उनकी एक बड़ी आस्था आंचल कुंड दादा दरबार में है। मेरे द्वारा भी आंचल कुंड दादा दरबार में अनेक निर्माण कार्य कराए गए हैं आने वाले समय में मेरे द्वारा सर्व सुविधा युक्त एक भब्य मंगल भवन का निर्माण आंचल कुंड दादा दरबार में कराया जाएगा। जिससे हमारे क्षेत्र के लोग एवं अन्य जिलों  के दूरदराज से आए लोगों के रुकने के लिए सुविधा हो सके।

- Advertisement -

नौतपा के समापन में हजारों की संख्या में भीड़ दादा दरबार में मत्था टेकने आते है। आसपास के अन्य जिलों से भी भक्तगण दादा के दरबार में उपस्थित हुए, अमरवाड़ा विधायक श्री शाह के साथ बटकाखापा के पूर्व सरपंच प्रकाश सरेआम, जनपद सदस्य सूर्यभान उईके, क्षेत्रीय अध्यक्ष राधेश्याम कहार, सांसद प्रतिनिधि शरद साहू, जनपद सदस्य चंदू कूड़ापे, नगर परिषद हर्रई पार्षद  सभापति अमित चौकसे, सभापति दुर्गेश ठाकुर, पार्षद सुनील इरपची, पार्षद रमेश इरपची, युवक कांग्रेस अध्यक्ष अंशु सोनी, आईटी सेल अध्यक्ष मोनू रजक, पूर्व युवक कांग्रेस अध्यक्ष बटकाखापा हरिओम नेमा एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए ।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!