Agar Malwa News: सगाई टूटने पर 3 पेज का सुसाइड नोट लिख युवक ने की खुदकुशी

Rashtrabaan
Highlights
  • आगर मालवा का घटना, चुन-चुनकर बदला लेने की कही लिखी बात

आगर मालवा, राष्ट्रबाण। मध्य प्रदेश के आगर मालवा में एक युवक ने सगाई टूटने से सुसाइड कर लिया। बताया जा रहा है कि वह अपनी सगाई टूटने से बहुत नाराज था। उसने 3 पेज का एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमें लड़की पक्ष के लोगों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उसने लड़की के परिवार वालों पर सगाई तोडऩे और इससे परिवार की बदनामी की बात कही है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि भले ही जमीन बेच देना लेकिन सभी से चुन-चुन का बदला लेना। ऐसी कई बातें उसने सुसाइड नोट में लिखी है। वहीं पुलिस का कहना है कि सुसाइड नोट बरामद कर लिया है। अभी इस मामले में जांच चल रही है। जांच के बाद पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार आगर मालवा जिले के देवलिया में रहने वाले 18 वर्षीय तूफान विश्वकर्मा ने मंगलवार रात 11 बजे सल्फास खा लिया। परिवार वालों को इसकी जानकारी मिलने पर युवक को आगर के निजी अस्पताल ले गए जहां से उसको गंभीर अवस्था में उज्जैन के जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मृतक का उज्जैन जिला चिकित्सालय में पीएम किया गया। मृतक तूफान ने सुसाइड से पहले तीन पेज का एक सुसाइड नोट लिखा है। इसमें उसने बदला लेने की बात लिखते हुए लड़की के परिवार वालों पर गंभीर आरोप लगाये हैं।

- Advertisement -

सोसाइड नोट में क्या लिखा?
बताया जा रहा है कि मृतक तूफान ने अपने सुसाइड नोट में यह भी लिखा है कि मेरे जाने के बाद आप और भाभी पापा का अच्छे से ख्याल रखना। सारी जमीन बेच देना लेकिन उनसे पापा की बेज्जती का बदला जरूर लेना। मां पापा को ऐसा लगना चाहिए की उनका छोटा बेटा अभी जिंदा है। यह बात मीडिया में जानी चाहिए कि जब भी दो परिवार अपने बेटे और बेटियों की सगाई करें तो सोच समझकर करें।

- Advertisement -

युवती के परिजनों का कहना है लड़की को लड़का पसंद नहीं
परिजनों बताया कि एक दिन युवती के परिवार वाले आये थे और जेवर वापस करके चले गए। उन्होंने कहा था कि लड़की को लड़का पसंद नहीं है जबकि लड़की को लड़का बहुत पसंद था। परिजनों ने लड़की को डरा धमका कर उस पर दबाव बनाने का आरोप लगाया है। सुसाइड नोट में लड़के ने लिखा है कि सारी बातें मेरे व्हट्सएप चैट पर हैं। इस बेज्जती का बदला आप चुन-चुन कर लेना। मेरे जाने के बाद भैया भाभी आप सभी को अच्छे से रखेंगे। मुझसे माता पिता की बेइज्जती देखी नहीं जाती। इस बेइज्जती के जिम्मेदार माखन लाला विश्वकर्मा उनकी साली साले और ससुर जी हैं। मृतक के परिजनों ने बताया कि तूफान की एक माह पहले युवती से सगाई हुई थी। सगाई के कुछ दिन बाद ही लड़की के परिवार वालों ने आगर में घर लेने की बात कही। तूफान के पिता ने घर खरीदने की हैसियत नहीं होने की बात कही थी। इसके बाद लड़की वाले जेवर वापस कर सगाई तोड़ गए थे। इसके बाद से तूफान तनाव में था। इस दौरान वह लड़की से बात भी कर रहा था। आगर पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। सुसाइड नोट बरामद कर लिया गया है। जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पाएगा।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!