Gwalior News: बंदूक की नोंक पर दिनदहाड़े डॉक्टर को किया किडनैप

Rashtrabaan
Highlights
  • मध्यप्रदेश के ग्वालियर की वारदात, फिरौती में मंगे थे 40 लाख, 4 लाख रूपए लेकर छोड़ा

ग्वालियर, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश के ग्वालियर में एक फिल्मी अंदाज में किडनैप की वारदात सामने आई है। यहां एक डॉक्टर को दिनदहाड़े बंदूक की नोंक पर कुछ बदमाशों ने किडनैप कर लिया। जिसके बाद ४० लाख रूपए की मांग करने लगे। वारदात गुरुवार की बताई जा रही है। पहले बदमाशों ने अपनी बाइक से कार में टक्कर मारी फिर पिस्टल अड़ाकर डॉक्टर को उसकी कार में बंधक बना लिया। इसके बाद तीन घंटे तक गुंडे उसे शहर में घुमाते रहे। बदमाशों ने पहले 40 लाख रुपए का इंतजाम करने के लिए कहा, इसके बाद तीन घंटे तक कार में अपह्रत को घुमाते रहे। आखिर में चार लाख रुपए लेकर डॉक्टर को कार सहित सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। बदमाश कौन थे यह डॉक्टर भी नहीं बता पा रहा है। घटना सुरेश नगर इलाके में गुरुवार दोपहर 3 बजे से रात आठ बजे के बीच की है। घबराया डॉक्टर थाटीपुर पहुंचा और मामले की शिकायत की। मिली जानकारी अनुसार शहर के थाटीपुर मोहन नगर निवासी डॉ. प्रमोद पहारिया गुरुवार दोपहर अपनी क्लीनिक से घर लंच करने आ रहे थे। गुरुवार दोपहर 3 बजे वह अपने अभी कुम्हारपुरा से दीपांजलि नर्सिंग होम के पास वाली गली से सुरेश नगर के लिए टर्न हो रहे थे तभी बाइक उनकी कार से आ टकराई। बाइक पर तीन युवक सवार थे। डॉक्टर कुछ समझ पाता उससे पहले बाइक सवारों ने उस पर अकडऩा शुरू कर दिया। एक ने पिस्टल अड़ा दी और डॉक्टर को उसकी ही कार में अपह्रत कर लिया। पिस्टल अड़ाने वाला बदमाश ड्राइविंग सीट पर आ गया और दो बदमाश डॉक्टर के आसपास बैठ गए।

- Advertisement -

बदमाशों ने फिरौती में मांगे 40 लाख, चार लाख में छोड़ा
डॉक्टर को अपहरण करने के बाद बदमाशों ने 40 लाख रुपए की डिमांड की। डॉक्टर ने बताया कि इतना रुपया उसके पास नहीं है। इस पर बदमाशों ने कहा कि कितना दे सकते हों। डॉक्टर ने बताया कि वह तीन से चार लाख रुपए ही दे सकता है। इसके बाद बदमाशों ने डॉक्टर से उसके पिता को कॉल करवाया और बताया कि कोई अभी घर आएगा उसे इतने पैसे दे देना। करीब तीन घंटे बाइक एक युवक डॉक्टर के पिता के पास पहुंचा और कैश लेकर निकल आया। इसके बाद रात 8 बजे डॉक्टर को कार में छोड़कर बदमाश फरार हो गए।

- Advertisement -

सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस तलाश रही चेहरे
पुलिस डॉक्टर की शिकायत के बाद अब घटना स्थल से लेकर जहां-जहां उसे घुमाया वहां सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। पुलिस सोच रही है कि सीसीटवी फुटेज हाथ में आ जाएगी तो बदमाशों का कुछ सुराग लग सकता है। साथ ही डॉक्टर की अभी तक की सुनाई कहानी की भी तस्दीक हो जाएगी।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!