Gwaliar News: ग्वालियर के बेटी बचाओ चौक पर गोली मारकर छात्रा की हत्या

Rashtrabaan
Highlights
  • कोचिंग से लौटते वक्त सिरफिरे एक्स बॉयफ्रेंड ने दिया घटना को अंजाम

ग्वालियर, राष्ट्रबाण। ग्वालियर में एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है, जहां कोचिंग से लौट रही एक छात्रा को उसके सिरफिरे एक्स बॉयफ्रेंड ने गोली मारकर उसे मौत के हवाले कर दिया। दरअसल घटना सोमवार देर रात 9 बजे की बताई जा रही है। जब स्कूटी से अपनी सहेली के साथ कोचिंग से लौट रही 11वीं क्लास की छात्रा अक्षया अपनी फ्रेंड के साथ घर लौट रही थी तभी
बाइक सवार बदमाशों ने उसे निशाना साध कर गोली मार दी। घटना के बाद गंभीर हालत में घायल छात्रा को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार स्प्लेंडर बाइक पर सवार होकर 3 बदमाशों में से एक बदमाश ने छात्रा पर गोली मारी है और मौके से भाग निकले। दरअसल घटना के वक्त एक्टिवा पर दो छात्राएं सवार थीं। बदमाशों ने गोलियां एक्टिवा की ओर चलाई जिसमें दोनों गोलियां अक्षया को लगी जबकि सोनाक्षी बच गई। शुरुआती जांच में पुलिस को जानकारी मिली है कि हमलावरों में छात्रा का एक्स ब्वॉयफ्रेंड सुमित राजावत भी शामिल था। बताया जा रहा है कि कभी छात्रा की सुमित से दोस्ती थी। हमलावरों की तलाश में पुलिस ने नाकाबंदी कर शहर के चौराहों पर चेकिंग बढ़ा दी है।

- Advertisement -

12 जुलाई को था मृतिका का जन्मदिन…

- Advertisement -

दरअसल मृतिका छात्रा अक्षया का 12 जुलाई को जन्मदिन था। जिसके चलते वह सोमवार को अपने पिता शैलेन्द्र सिंह यादव से शॉपिंग करने के लिए रुपए लेकर गई थी। यही कारण था कि कोचिंग से लौटते समय उसने शॉपिंग की फिर वह घर लौट रही थीं। बेटी की मौत के बाद पूरे घर मे सन्नाटा फैला हुआ है। वहीं बेटी की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है की आरोपी को पुलिस द्वारा कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!