Gwalior News : गाड़ी गैराज में छोड़ी, और गाड़ी का समान ही बेच खाया मैकेनिक,रिटायर्ड फौजी से हुई ठगी

Rashtrabaan

ग्वालियर,राष्ट्रबाण। सोचिए अगर आप अपनी कार गैराज में सुधार करने छोड़ रहे हैं। और कुछ दिनों बाद आपकी कार का सामान ही मेकेनिक बेच दे तो आप क्या करेंगे। इसी प्रकार का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक ग्वालियर में एक गैराज संचालक ने रिटायर्ड फौजी को चूना लगा दिया है। एक्सीटेंट के बाद क्षतिग्रस्त हुई कार को फौजी ने गैराज संचालक को दिया था। सुधारने के लिए 30 हजार रुपए बतौर एडवांस भी दिया, लेकिन गैराज संचालक ने कार तो नहीं सुधारी बल्कि उसका सामान भी खोलकर बेच दिया। घटना अगस्त 2022 से अभी तक की सिरोल हुरावली स्थित गैराज द कार डॉक्टर की है। जब रिटायर्ड फौजी ने विरोध किया तो गैराज संचालक व उसकी पत्नी ने उल्टा उसे ही फंसाने के लिए धमकी दे दी। धोखे और धमकी का शिकार फौजी थाने पहुंचा और मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

फौजी ने बताया घटना क्रम…

- Advertisement -

शहर के विनय नगर निवासी मुनेश सिंह भदौरिया पुत्र अमर सिंह भदौरिया सेना से रिटायर्ड जवान हैं। 5 अगस्त 2022 को भिण्ड से ग्वालियर आते समय गाय बचाने के चलते उनकी कार एक पेड़ से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसे वह सिरोल थाना क्षेत्र के हुरावली स्थित गैराज द कार डॉक्टर पर लेकर पहुंचे। यहां पर गैराज संचालक बृजेश कुशवाह से बातचीत हुई तो बृजेश ने बताया कि कार पंद्रह दिन में ठीक हो जाएगी और इसका क्लेम भी करा देगा। इस पर वह तीस हजार रुपए देकर चले आए।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!