Indore News: लाइसेंसी पिस्तौल से शख्श ने खुद को मारी गोली, सात पन्नो के सुसाइड नोट में लिखा 30 साल के बाद जिंदा नहीं रहूंगा

Rashtrabaan

इंदौर, राष्ट्रबाण। मध्य प्रदेश के इंदौर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां पर एक शख्स ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मारकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। दरअसल युवक द्वारा की गई आत्महत्या के बाद पुलिस ने आंशका व्यक्त की है कि वह मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहा होगा। हालांकि मृतक के पास सात पन्नो का एक सुसाइड नोट भी मिला जिसके आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि मृतक की उम्र तीस साल थी। शख्स का खून से लथपथ शव हीरा नगर इलाके में उसके घर में पाया गया। पुलिस के मुताबिक शख्स ने साल 2016 में अपनी आत्मरक्षा के लिए एक पिस्तौल खरीदी थी। उसने उसी पिस्तौल से खुद को शूट कर लिया। सुसाइड नोट में उसने लिखा कि ‘उसकी मौत के लिए वो खुद जिम्मेदार है। किसी और को दोषी न ठहराया जाए।’ सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने आठ-नौ साल पहले ही यह तय कर लिया था कि वह केवल तीस साल तक ही जिंदा रहेगा। साथ ही शख्स ने यह भी लिखा कि उसे जीवन में किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है। नोट से संकेत मिलता है कि वह मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से जूझ रहा होगा। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

- Advertisement -
error: Content is protected !!