इंदौर, राष्ट्रबाण। पारिवारिक समस्या घर में कलेश, इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए घरेलू महिलाएं बाबाओं के चक्कर में रहती हैं ओर इसी का फायदा उठाकर कुछ डोंगी बाबा महिलाओं की समस्याओं का फायदा उठाकर उनकी साथ दुष्कर्म जैसी घटनाओं को अंजाम दे देते हैं। इसी प्रकार का मामला इंदौर में सामने आया जहां तंत्र विद्या के जरिए एक विवाहित महिला की घरेलू समस्याएं दूर करने की आड़ में उससे कई बार दुष्कर्म करने के आरोपी 38 वर्षीय ढोंगी बाबा को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने महिला और उसके पति को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी ढोंगी बाबा की पहचान राजेश सुरियाल (38) के रूप में हुई है। खुद को तांत्रिक बताने वाला यह शख्स मूलत: खरगोन जिले का रहने वाला है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है उसने अब तक कितनी महिलाओं को अपनी हवस का शिकार बनाया है। उन्होंने बताया,”पीड़ित महिला अपने पति से जुड़ी घरेलू समस्या को लेकर ढोंगी बाबा के पास मदद के लिए गई थी। आरोपी ने महिला से कहा कि उसके भीतर एक जिन्न मौजूद है, उसे इस जिन्न को खुश करने के लिए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने होंगे। उसने कहा कि जिन्न के खुश होने पर उसकी सभी घरेलू समस्याएं दूर हो जाएगी।”
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ढोंगी बाबा के इस झांसे में आकर विवाहिता कई बार दुष्कर्म की शिकार हुई। उन्होंने बताया कि सुरियाल ने महिला को धमकी दी थी कि अगर उसने उससे शारीरिक संबंध बनाने की बात किसी भी व्यक्ति को बताई, तो वह उसे और उसके पति को जान से मार डालेगा। पुलिस ने बताया कि महिला की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय दंड विधान की संबद्ध धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है और विस्तृत जांच जारी है।
Indore News: डोंगी बाबा की करतूत: महिला के अंदर जिन्न बताकर महिला की लूटी आबरू
Highlights
- जिन्न को खुश करने के नाम पर महिला से करता रहा लगातार गलत काम