Indore News: 4 बच्चों के पिता ने खुद को बताया फूड इंस्पेक्टर, ओर कर ली शादी, ससुराल पहुँचने पर हुआ खुलासा

Rashtrabaan

इंदौर, राष्ट्रबाण। अक्सर आपने सुना होगा कि दुल्हन ने अपने झांसे में फंसाकर ससुराल वालों के साथ धोखा किया है। लेकिन मध्यप्रदेश में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनने के बाद सभी लोग दंग रह गए हैं। दरअसल मध्यप्रदेश में आरोपी दूल्हे ने पहले युवतियों को अपने झांसे में फंसाता है फिर उनकी प्रोपर्टी भी हड़पने की कोशिश करता है। इस बार उसने धोखाधड़ी करने के लिए इंदौर की रहने वाली 22 साल की लड़की को चुना। मामला खुला तो पता चला कि वो उसके जैसी 4 और युवतियों के साथ धोखाधड़ी कर चुका है। पुलिस ने मामले में शिकायत दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश की जा रही है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि आरोपी ने खुद को फूड इंस्पेक्टर बताकर उसे झांसे में लिया और शादी की। शिकायत के मुताबिक पहले तो आरोपी ने उसे अपनी मीठी बातों में फंसाकर उससे शादी कर ली. लेकिन कुछ समय बाद दोनों के बीच विवाद होने के बाद युवती अपने पति के घर जा पहुंची। वहां उसके ससुराल वालों ने जो बताया, उसे सुनकर उसके होश उड़ गए। उन्होंने बताया वो पहले से शादीशुदा है। इसके बाद युवती ने पुलिस की मदद ली और आरोपी पति के खिलाफ रेप का मामला दर्ज किया।

- Advertisement -

मेट्रीमोनियल साइट के माधयम से हुई पहचान…

- Advertisement -

पुलिस ने बताया कि दर्ज शिकायत के मुताबिक पीड़िता की पहचना कुछ समय पहले मेट्रीमोनियल साइट के माधयम से लाखन सिंह वर्मा से हुई। लाखन ने अपने आप को फूड इंस्पेक्टर बताया था जिसके कारण इंदौर की रहने वाली 22 वर्षीय युवती उसके झांसे में आ गई और दोनों ने 17 जून 2022 में इंदौर के आर्य समाज में जाकर शादी कर ली। इसके बाद कभी कभी दोनों के बीच विवाद होता था। पति लाखन राजगढ़-ब्यावरा का रहने वाला था इसलिए पीड़िता को उसके बारे में ज्यादा जानकारी नही थी। शादी के डेढ़ साल बाद 17 जुलाई को दोनों के बीच विवाद बढ़ गया जिसे सुलझाने के लिए युवती लाखन के घर राजगढ़-ब्यावरा जा पहुंची। उसके सुसराल वालों ने बताया कि उसकी पहले ही शादी हो चुकी है और उसेक तीन बच्चे भी हैं। आरोपी ने पहले 4 शादी की थी और इंदौर की पीड़िता से उसकी पांचवी शादी थी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। पीड़िता से शादी करने के दो महीने पहले ही उसने एक अन्य युवती से शादी की थी और उसे छोड़ दिया था।

error: Content is protected !!