Indore News: बंद कमरे में भाई-बहन की मिली अध नंगी लाश, अवैध संबंध के चलते हुए डबल मर्डर, पुलिस को मौके पर मिली गर्दन कटी लाश

Rashtrabaan

इंदौर, राष्ट्रबाण। इंदौर में अवैध संबंध के चलते डबल मर्डर की एक सनसनी खेज वारदात सामने आई है। घटना इंदौर के एरोड्रम थाना क्षेत्र के अशोक नगर की बताई जा रही है। घटना की जानकारी मृतका की बेटी द्वारा पुलिस को दी गई। जहां मौके पर पहुँचकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो एक कमरे में दो लोगों की लाशें पड़ी हुई थीं, जिसमें महिला और पुरुष दोनों के ही शव अर्द्ध नग्न अवस्था में थे और दोनों के गले बुरी तरह से धारदार हथियार से काटे गए थे। दोनों के शरीर पर चाकू के दर्जनों वार के निशान हैं। महिला और पुरुष की गर्दन पर तलवार से वार कर उन्हें मौत के घटा उतारा गया है। डीसीपी आदित्य मिश्रा के अनुसार, शनिवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि अशोक नगर के एक मकान की तीसरी मंजिल पर एक फ्लैट में महिला और पुरुष की खून में लथपथ लाशें पड़ी हैं। पुलिस ने जब दोनों मृतकों के बारे में जानकारी जुटाई तो उनकी पहचान रवि ठाकुर और सरिता ठाकुर के रूप हुई। हत्या के वक्त दोनों के ही शरीर पर कपड़े नहीं थे और दोनों पर धारदार हथियारों से कई हमले किए गए थे। मृतक रवि इंदौर के सरवटे बस स्टैंड के पास एक लॉज (होटल) का संचालन करता था, जबकि सरिता अशोक नगर में ब्यूटी पार्लर चलाती थी।

- Advertisement -

लोगों को सरिता का भाई बताकर मिलने जाता था रवि…

- Advertisement -

अब तक जांच में हत्या के पीछे जहां अवैध संबंध की बात सामने आ रही है। वहीं, रवि जब भी अशोक नगर में सरिता से मिलने आता था तो आसपास के लोगों को वो खुद को सरिता का मुंह बोल भाई बताता था। शनिवार को भी दोनों बंद कमरे में एक दूसरे से मिल रहे थे, तभी हमलावरों ने उन दोनों पर चाकू और तलवार से हमला कर दोनों की हत्या आकर दी। महिला का आशिक नगर में ब्यूटी पार्लर चलाती थी, इसलिए उसके घर कई लोगों का आना-जाना रहता था रवि भी लम्बे समय से सरिता से मिलने आता था।

error: Content is protected !!