Jabalpur News: जबलपुर में फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में फूड प्वाइजनिंग से मजदूर की मौत, 12 की तबियत बिगड़ी

Rashtrabaan

जबलपुर, राष्ट्रबाण। जबलपुर में पापुलर फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री में फूड पॉइजनिग का मामला आने से हड़कंप मच गया। दरअसल फूड पॉइजनिग से एक मजदूर की मौत हो गई है। वहीं 12 लोग बीमार पड़ गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया। इस पूरे मामले में फैक्ट्री संचालक की लापरवाही सामने आई है। आरोप है कि संचालक ने पुलिस को इस मामले की कोई जानकारी नहीं दी और शव को यूपी भेज दिया। मृतक यूपी का रहने वाला था। वहीं सतना में उल्टी-दस्त से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 3 अन्य की हालत नाजुक है। मृतकों में 2 बच्चे भी शामिल हैं। बताया जाता है कि जबलपुर जिले में पापुलर फूड प्रोडक्ट्स फैक्ट्री के कर्मचारी फूड पॉइजनिंग के शिकार हो गए। कर्मचारियों को अचानक से उल्टियां होने होने लगीं। कई कर्मचारियों को पेट दर्द की शिकायत हुई। आनन-फानन में बीमार हुए कर्मचारियों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। रास्ते में ही एक कर्मचारी की मौत हो गई। बताया जाता है कि फैक्ट्री मालिक ने पुलिस को मजदूर की मौत की जानकारी दिए बिना ही उसके शव को यूपी उसके घर भेज दिया। पुलिस को शनिवार शाम को जैसे ही गोहलपुर थाना पुलिस को जानकारी मिली तो फूड विभाग की टीम के साथ फैक्ट्री पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस मृतक कर्मचारी शिवम कश्यप के शव को बिना किसी को जानकारी दिए यूपी भेजने के मामले की जांच कर रही है। फैक्ट्री के मालिक तुलसीदास केसवानी का कहना है कि शनिवार को सुबह फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारियों की तबियत बिगड़ी। सभी को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। इलाज के लिए मनमोहन नगर अस्पताल ले जाया जा रहा था कि रास्ते में शिवम कश्यप की मौत हो गई। ठेकेदार ने शव को उसके परिजनों के पास उत्तर प्रदेश भिजवा दिया है। घटना के बाद फूड विभाग की टीम भी फैक्ट्री पहुंची। शव को वापस जबलपुर मंगवाया जा रहा है। रविवार को डेड बॉडी का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर ही कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!