अस्पताल में भर्ती कर किया किंग कोबरा का ऑपरेशन

Rashtrabaan
Highlights
  • डॉक्टरों ने इंसानों जैसी सर्जरी कर सांप के पेट से निकाला बॉटल का ढक्कन

दिल्ली,राष्ट्रबाण। पर्यावरण के लिए प्लास्टिक अब एक बड़ी चुनोती बनती जा रही है। यह इंसानों के साथ-साथ जीव-जंतुओं के लिए भी खतरनाक साबित होती जा रही है। लाखों प्रयासों के बाद भी इसे बंद कर पाना अब नामुमकिन सा होता जा रहा है। कई बार देखा गया है की गाय भैंस के पेट मे प्लास्टिक पाए जाने से वो अपनी जान गवा बैठे हैं। इसी प्रकार एक सांप के पेट से प्लास्टिक का ढक्कन निकाला गया है। जिसका ऑपरेशन बकायदा डॉक्टरों ने इंसानों जैसा किया,हाल ही में इसका वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। उस वायरल वीडियो में ऑपरेशन थिएटर में एक किंग कोबरा का इंसान की तरह ही ऑपरेशन किया जा रहा है। वीडियो में नजर आ रहा है कि पहले सांप के पेट का एक्स-रे लिया गया। एक्सरे में प्लास्टिक का ढक्कन साफ ​​नजर आ रहा था। इसके बाद सांप को बेहोश किया गया, ऑक्सीजन मास्क लगाया गया और ऑपरेशन शुरू किया गया। इसके बाद सांप का पेट काटा गया और प्लास्टिक ढक्कन हटा दिया गया। सांप के पेट से ढक्कन हटाकर दोबारा टांके लगाए गए।

error: Content is protected !!