सिवनी, राष्ट्रबाण। सिवनी नगर में लोगो को डरा धमका कर अपनी गुंडागर्दी की दहशत जमाना और लगातार अपराध करने वाला आदतन अपराधी सुबोध ने एक बार फिर दानिश पर जान लेवा हमला किया है।
सूत्रों के अनुसार कल मध्य रात्रि लगभग 12.00 बजे दानिश पर प्रबोध ने पुरानी रंजिश के चलते हमला कर दिया। सूत्रानुसार दानिश ने पहले फायर किया और उसके बाद उस पर फोर व्हीलर गाड़ी चढ़ा दिया, जिसमें दानिश को गंभीर चोट आई है। दानिश को उपचार के जिला चिकित्सालय लाया गया जहां से उसे नागपुर रिफर कर दिया गया।
कौन है प्रबोध?
प्रबोध शुक्ला आदतन अपराधी अजित उपाध्याय का साला है। उसके साथ इसके कई अपराधों में नाम शामिल है। जानकारी के अनुसार अजीत उपाध्याय पर दर्ज 307 के अपराध पर दानिश प्रार्थी है। वर्तमान में प्रबोध शुक्ला को सिवनी प्रशासन द्वारा जिलाबदर किया गया है।
समझौता के लिए बना रहा था दबाव
जानकारों की माने तो दानिश की शिकायत के बाद प्रबोध के जीजा अजित उपाधयाय पर सिवनी पुलिस ने हत्या के प्रयास के तहत धारा 307 का मामला कायम कर गिरफ्तार किया था जिसमे वर्तमान में वह जेल में है। उस मामले पर प्रबोध द्वारा दानिश पर लगातार समझौता के लिए दबाव बना रहा था। डराने धमकाने के बाद भी जब दानिश ने समझौता नहीं किया तो इस घटना को अंजाम दिया गया है।