प्रतीक यादव की पीएम रिपोर्ट आई सामने: हृदय और श्वसन तंत्र फेल होने से हुई मौत

Rashtrabaan

    लखनऊ। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के पुत्र और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का निधन हो गया है। 38 वर्षीय प्रतीक को बुधवार की अहले सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल में मृत घोषित किया गया। उनकी मौत की वजह हृदय और श्वसन तंत्र का फेल होना बताई गई है।

    प्रतीक यादव के शव का पोस्टमार्टम केजीएमयू के डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि प्रतीक की मौत कार्डियोरेस्पिरेटरी कोलैप्स और पल्मोनरी थ्रोम्बोएम्बोलिज्म के कारण हुई जो कि फेफड़ों की रक्तवाहिकाओं में खून के थक्के जमने के कारण होता है। शरीर पर किसी भी चोट या बाहरी चोट लगने के कोई निशान नहीं पाए गए। साथ ही इस बात की पुष्टि हुई है कि किसी जहर या विष की वजह से उनकी मौत नहीं हुई है। पोस्टमार्टम के दौरान वीडियो रिकार्डिंग भी की गई और प्रतीक के परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

    प्रतीक यादव की पत्नी एवं यूपी राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव दिल्ली से लखनऊ पहुंच गई हैं। उन्होंने सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की है। अपर्णा के पिता अरविंद सिंह बिष्ट और भाई अमन सिंह बिष्ट अस्पताल से प्रतीक का शव लेकर उनके आवास विक्रमादित्य रोड पहुंचे हैं, जहां अंतिम दर्शन के लिए शव रखा जाएगा। प्रतीक यादव का दाह संस्कार संभवतः गुरुवार को लखनऊ के पिपरा घाट या दिलकुशा के पास गोमती नदी किनारे किया जाएगा।

    राजनीति से दूर रहते हुए प्रतीक यादव व्यावसायिक रूप से जिम और रियल एस्टेट के व्यवसाय में संलग्न थे। पिछले कुछ दिनों से वे मुंबई में इलाज करा रहे थे। तीन दिन पहले ही उन्हें मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें डायबिटीज, उच्च रक्तचाप और सांस फूलने की समस्या के साथ-साथ फेफड़ों में रक्त जमने की शिकायत थी।

    केंद्र व राज्य के कई नेताओं ने प्रतीक यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भाजपा नेता अपर्णा यादव के आवास पर जाकर श्रद्धांजलि दी। प्रतीक यादव का अंतिम संस्कार गुरुवार को दोपहर 12:30 बजे कैंट के पिपरा घाट पर होगा, वहीं यह घाट उनकी मां साधना गुप्ता का अंतिम संस्कार भी हुआ था।

    प्रतीक यादव के निधन से परिवार, राजनीतिक माहौल और उनके समर्थकों के बीच शोक व्याप्त है। उनकी मौत से उनके परिवार को अपूरणीय क्षति हुई है, और सभी उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे हैं।

    Source

    error: Content is protected !!