Reva News: कर्नाटक की तर्ज पर एमपी में शुरू हुआ पोस्टर वार, सियासत में गर्माया माहौल

Rashtrabaan
Highlights
  • पोस्टर में 72 हूरें फिल्म की तरह कांग्रेस सरकार के 72 घोटालों का जिक्र

रीवा,राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश में चुनावी हमले तीखे होते जा रहे हैं। अब मध्यप्रदेश में भी कर्नाटक की तरह पोस्टर वॉर देखे जा रहे हैं। दरअसल रीवा में कांग्रेस के घोटाले का लगा पोस्टर अब चर्चा का विषय बना हुआ है। ज्ञात हो कि भाजपा-कांग्रेस में पोस्टर वार कर एक दूसरे पर प्रहार किए जा रहे हैं। जबकि कुछ दिनों पहले ही कमलनाथ के पोस्टरों के बाद सीएम शिवराज के पोस्टर वॉर से माहौल गर्मा गया था,उसके बाद एक बार फ़ी रीवा में पोस्टर वॉर देखा जा रहा है। रीवा में एक भाजपा नेता ने कांग्रेस के खिलाफ पोस्टर लगवा दिए हैं। इसमें हाल ही में रिलीज हुई 72 हूरें फिल्म की तर्ज पर कांग्रेस सरकार के 72 घोटालों का जिक्र किया गया है। इन पोस्टरों को लेकर सूबे की सियासत गरमा गई है। भाजपा नेता गौरव ने 72 हूरें फिल्म की तर्ज पर कांग्रेस के 72 घूस की होर्डिंग लगवाई है। इसमें कांग्रेस पर आरोपों की बौछार की गई है। रीवा शहर के सिरमौर चौराहे पर यह होर्डिंग लगाई गई है जो शहरभर में चर्चा का विषय बनी हुई है।

- Advertisement -

पोस्टर में कांग्रेस के घोटाले..

- Advertisement -

दरअसल रीवा में लगे इस इस पोस्टर में आजाद भारत की पहली कांग्रेस सरकार में हुए जीप खरीद मामले से ले कर राजस्थान की गहलोत सरकार के पेपर लीक मामले तक को शामिल किया गया है। यही नहीं कमलनाथ के कार्यकाल के मामलों का भी जिक्र है। यह पहली बार नहीं है जब रीवा में ऐसे पोस्टर नजर आए हैं। पहले भी विवादित होर्डिंग चर्चा का विषय बन चुके हैं। इस विवादित पोस्टर को लेकर भाजपा नेता का कहना है की जब से भाजपा की सरकार आई है तब से पूरे देश में विकास की एक धारा बह रही है। लेकिन कांग्रेस गलत आरोप लगाकर सरकार को बदनाम कर रही है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!