Satna News : मुख्यमंत्री की चेतावनी बेअसर, रामपुर बघेलान में भूमाफियाओं के हौसले बुलंद

Rashtrabaan

रामपुर बघेलान (राष्ट्रबाण)। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Chief Minister Shivraj Singh Chouhan) मंचो से भूमाफियाओं को दस फिट गड्ढे में गाड़ने की चेतावनी दे रहे हैं। लेकिन सतना जिले में मुख्यमंत्री की ये चेतावनी बेअसर साबित हो रही हैं। भूमाफिया बेखौफ अपने काम को अंजाम दे रहे हैं और प्रशासन बेबस बना हुआ हैं।

- Advertisement -

जानकारो की माने तो जिले में  भू-माफियाओं द्वारा सरकारी एवं निजी सम्पत्तियों पर अवैध कब्जा करने की शिकायतें शासन एवं प्रशासन स्तर पर प्राप्त होती रहती हैं। ऐसे अतिक्रमणकर्ताओं, भूमाफियाओं को चिन्हित कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किया जाना आवश्यक है। लेकिन इसे जिले का दुर्भाग्य ही कहा जाए कि शिकायतों पर प्रशासन को कार्यवाही करने में पसीना छूट रहा हैं। प्रशासन की यह लाचारी से प्रदेश के सूबेदार की चेतावनी भी सिर्फ हवा हवाई साबित हो रही हैं। अब प्रशासन को जरूरत हैं कि वह भूमाफियाओं के खिलाफ आई शिकायतों पर सख्ती दिखाते हुए कार्यवाही करे ताकि जनमानस में सुरक्षा की भावना उत्पन्न हो। सार्वजनिक एवं निजी भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा करना और पैसों का लालच देकर उनकी जमीन हड़प लेना अब जिले में आम हो गया है ।

- Advertisement -

एक ऐसा ही मामला रामपुर बाघेलान नगर परिषद का है। जहां भू-माफिया सुनील सिंह और उनके गुर्गे आए दिन लोगों की जमीनों पर अवैध कब्जा उनकी जमीन हड़प रहे है और उन्हें धमकाते हुए अवैध रूप से जमीन के मालिक बन कर अपना रसूख झाड़ रहे हैं। जिनके खिलाफ शिकायतों पर प्रशासन कार्यवाही नहीं कर रहा जिससे लोग भय में हैं। जमीन में कब्जा करना और दलाली इनका पुराना पैसा बताया जा रहा है।

error: Content is protected !!