सिवनी : 27 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत ! परिजनों ने जताया हत्या की आशंका

Rashtrabaan

    सिवनी। सिवनी शहर के एक रिहायशी इलाके हाउसिंग बोर्ड, शुभम नगर में कल उस वक्त हड़कंप मच गया, जब 27 वर्षीय रूपाली बघेल निवासी ग्राम मझगांवा (धनौरा) का शव किराए के कमरे में रहने वाले राम तिवारी नामक युवक के कमरे में संदिग्ध अवस्था में बरामद हुआ ! घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसके बाद परिजनों द्वारा मृतिका का अंतिम संस्कार कर दिया गया। आपको बता दें कि मृतिका के परिजनों के अनुसार प्रारंभिक जांच में सिवनी पुलिस इसे आत्महत्या का मामला मानकर चल रही है, लेकिन घटनास्थल की परिस्थितियों और रूपाली के शरीर पर मौजूद निशानों को देखते हुए परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त किया है, जिससे मामला पेचीदा होता नजर आ रहा है।

    परिजनों ने जताया हत्या की आशंका !

    शव के पोस्टमार्टम के बाद मृतिका के चाचा कमलेश बघेल ने बताया कि मृतक माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्य करती थी एवं वह सिवनी में किराये का कमरा लेकर पिछले दो-तीन वर्षो से रह रही थी और अपने गांव से आना जाना करती थी। सोमवार की शाम लगभग आठ बजे शव हाउसिंग बोर्ड शुभम नगर सिवनी के एक घर में फांसी के फंदे पर होने की सूचना परिवार को कोतवाली पुलिस से मिली। रूपाली के परिजनों ने पुलिस की ‘आत्महत्या’ वाली थ्योरी को सिरे से खारिज कर दिया है। परिजनों का आरोप है कि रूपाली को साजिश के तहत राम तिवारी वह भी माइक्रो फाइनेंस कंपनी में काम करता है उसने बुलाया और वहां उसकी किसी वजह से हत्या कर दी गई।

    कमरे का दरवाजा टूटा था

    जब युवती के पिता, चाचा सहित परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे, तो जिसे कमरे में युवती ने फांसी लगाई थी, उसका दरवाजा तोड़ा जा चुका था। जहां युवती का शव मिला है वहां राम तिवारी नाम का युवक किराए से रहता है। युवती जिस माइक्रो फाइनेंस कंपनी में कार्यरत थी वहीं युवक भी कार्य करता है।

    लौटकर कमरे में फंदे पर देखा शव

    राम तिवारी के अनुसार घटना के दौरान वह अपनी कंपनी के कार्यालय गया था, जबकि कमरे में युवती मौजूद थी। जब युवक वापस लौटकर आया तो उसने युवती को फांसी के फंदे पर देखकर पुलिस को सूचना दी, जिस पर डायल 112 व कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।

    थाना प्रभारी ने कहा, परिवार की मौजूदगी में बनाया गया है पंचनामा

    कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि कमरे में युवती का शव फांसी में फंदे में होने की तत्काल सूचना परिवार के सदस्यों को दी गई थी। परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। प्रारंभिक रूप से युवती की मौत फांसी लगाने के कारण हुई। मौत का कारण फिलहाल अज्ञात है, पुलिस मामले में जांच कर रही है। युवती का बिसरा भी फारेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। मोबाइल फोन का सीडीआर व अन्य जानकारियां एकत्रित की गई हैं। जिस युवक के कमरे में युवती ने फांसी लगाई है, उससे भी पूछताछ की जा रही है। मर्ग कायम कर प्रकरण में विस्तृत जांच की जा रही है।

    Read Also : सड़कों पर आई ‘अपनों’ की जंग : छिंदवाड़ा भाजपा में ‘दो फाड़’ जीत के जश्न ने खोली गुटबाजी की पोल

    error: Content is protected !!