Seoni News : भाजपा की पांचवी लिस्ट जारी, केवलारी से राकेश और लखनादौन से विजय पर भाजपा ने जताया भरोसा

Rashtrabaan

सिवनी, राष्ट्रबाण। भाजपा ने अपनी पांचवी लिस्ट जारी करते हुए 92 प्रत्याशियों के नामो की घोषणा की है। इस लिस्ट में सिवनी जिले की दो शेष विधानसभा केवलारी और लखनादौन में अपने प्रत्याशियों के अंतिम मुहर लगा दी है।
भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने केवलारी से एक बार फिर राकेश पाल सिंह पर विश्वास जताया है तो लखनादौन से विजय उईके को पुनः अपना प्रत्याशी बनाया है। बता दें की पिछली विधानसभा में भाजपा ने दोनों ही चेहरे पर दांव लगाया था जिसमे केवलारी से राकेश पाल सिंह ने जीत दर्ज कराई थी। उन्होंने कांग्रेस के दिग्गज नेता ठा. रजनीश हरवंश सिंह को हरा कर कांग्रेस का किला भेद कर इतिहास रचा था। लेकिन विजय उईके वह करिश्मा नहीं दिखा पाए और कांग्रेस के योगेंद्र सिंह बाबा से वह हार गए थे।

- Advertisement -
error: Content is protected !!