सिवनी, राष्ट्रबाण। सिवनी जिले के डुंडा सिवनी थाना अंर्तगत कटंगी नाका के पास युवती की शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती की उम्र लगभग 25 है। युवती का शव निवस्त्र हालत में मिला जिससे युवती के साथ बलात्कार की घटना होने की संभावना जताई जा रही है। सूचना मिलते ही मौके पर डुंडा सिवनी पुलिस पहुंची और घटना की जांच कर रही है। फ़िलहाल युवती की पहचान नहीं हो पाई है।