Seoni News : गया प्रसाद के नेतृत्व में सतेन्द्र बने गोंगपा जिला महासचिव

Rashtrabaan
सतेन्द्र को मिली नई जिम्मेदारी

सिवनी (राष्ट्रबाण) । गोंडवाना गणतंत्र पार्टी जिला सिवनी में नव नियुक्त जिला अध्यक्ष तिरूमाल गया प्रसाद कुमरे  के नेतृत्व में पार्टी के कारवां में  काफी गति देखने को मिल रही है। कुमरे आगामी विधानसभा चुनाव 2023 के लिए अपनी कमर कस ली है। प्रत्येक कार्यकर्ताओं को मजबूती के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित कर रहे हैं।

- Advertisement -

ठीक इसी तरह अपनी कार्यकारणी में युवाओं को जिम्मेदारी दे कर संगठन को मजबूत और नई ऊर्जा के साथ कार्य करने के लिए प्रोत्साहित कर रहे है।

- Advertisement -

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष गया प्रसाद ने जिला महासचिव के पद की जिम्मेदारी सतेंद्र शाह मरकाम को दी गई है। सतेंद्र  लंबे समय से दादा मरकाम के विचारों में कार्य करते हैं आ रहे हैं। वह पूर्व गोंडवाना स्टूडेंट यूनियन जिला सिवनी के जिला अध्यक्ष का निर्वहन कर चुके हैं, सतेंद्र गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के युवा मोर्चा में जिला सिवनी के जिला अध्यक्ष पद पर भी कार्य कर चुके हैं।

- Advertisement -
error: Content is protected !!