Shivpuri News: गृह कलेश में घर छोड़कर गई पत्नी के बाद पति ने घर मे लगाई फाँसी मौत

Rashtrabaan

शिवपुरी, राष्ट्रबाण। पति-पत्नी के विवाद में अक्सर देखा गया है कि पत्नी द्वारा प्राण घातक कदम उठाए गए हैं। लेकिन घर मे लगातार हो रहे विवाद के बाद घर छोड़कर अपने मायके गई पत्नी के कारण पति ने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के बैराड़ कस्बे की बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक का नाम विनोद कुशवाहा (30) बताया है। सूत्रों ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि गृह कलेश के कारण विनोद की पत्नी मायके चली गई थी, जिसके कारण उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जिले के बैराड़ कस्बे के कालमढ़ वार्ड संख्या-10 के रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। मृतक विनोद कुशवाहा की मां शांति बाई कुशवाहा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके बेटे की पत्नी अपने बच्चों के साथ मायके चली गई थी। मौत से पहले विनोद घर के बाहर काफी रात तक अलाव के आगे बैठा रहा। शांति बाई कुशवाहा जब वो अपने बेटे को जगाने के लिए उसके कमरे में गई थीं तब कमरा अंदर से बंद था। आवाज देने के बावजूद भी जब विनोद ने दरवाजा नहीं खोला तब दरवाजे को तोड़ कर देखा गया। कमरे के अंदर विनोद का शव पंखे से लटक रहा था। बताया जा रहा है कि विनोद और उसकी पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। विवाद की वजह से ही उसकी पत्नी मायके चली गई थी और अब फिर परेशान होकर विनोद ने आत्मघाती कदम उठा लिया। बहरहाल अब पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!