Shivpuri News: नाली में निकला छह फीट लंबा मगरमच्छ,रिहायशी इलाके में निकले मगरमच्छ को देखने उमड़ी जनता

Rashtrabaan

शिवपुरी,राष्ट्रबाण। गुरुवार को शिवपुरी के रिहायशी इलाके में मगरमच्छ मिलने से हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वन विभाग की टीम को सूचना दी गई जहां वन विभाग की टीम द्वारा रेस्क्यू कर उसे मड़ीखेड़ा डैम में छोड़ा गया। जानकारी के अनुसार शिवपुरी शहर में पिछले 2 दिनों से लगातार बारिश हो रही है। ऐसे में मगरमच्छ निकलने का सिलसिला शुरू हो गया है। गुरुवार को फिजिकल कॉलेज के पास एक छह फीट का मगरमच्छ निकल आया। बता दें की यह मगरमच्छ सँख्यसागर झील से आया था। हालाकि मगरमच्छ को देखते ही स्थानीय लोगों द्वारा वन विभाग को सूचना दे दी गई थी।
मगरमच्छ देखने उमड़े लोग…
फिजिकल कॉलेज के पास निकले मगरमच्छ निकलने की सूचना मिलते ही लोगों का जमावड़ा लग गया। नाली में निकले करीब छह फीट का मगरमच्छ देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुट गए। जैसे ही मगरमच्छ की खबर आसपास की कॉलोनियों में पहुंची तो लोगों का जमावड़ा उसे देखने को उमड़ पड़ा। लोगों की भीड़ के जुटने की सूचना मिलते ही मौके पर फिजिकल थाना पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। करीब दो घंटे फिजिकल कॉलेज के सामने तमाशा चलता रहा। गुरुवार सुबह 6:00 बजे के लगभग मगरमच्छ को नाली में देखा गया था।
राष्ट्रीय उद्यान की झील से आ रहे मगरमच्छ..
दरअसल शिवपुरी शहर के पास में ही माधव राष्ट्रीय उद्यान की सीमा लगी हुई है। इस राष्ट्रीय उद्यान में सांख्यसागर झील है, जिसमें बड़ी संख्या में मगरमच्छ हैं। इस झील में करीब यहां पर 200 से ज्यादा मगरमच्छ हैं। इस सांख्यसागर झील से शिवपुरी शहर के नाले लगे हुए हैं। इन्हीं नालों के सहारे मगरमच्छ शहर में घुस आते हैं। पिछले कुछ सालों से देखा जा रहा है कि लगातार शिवपुरी शहर की रिहायशी बस्तियों में मगरमच्छ निकल रहे हैं।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!