Singroli News: भाजपा विधायक के बेटे ने आदिवासी युवक को मारी गोली, युवक घायल

Rashtrabaan

सिंगरौली, राष्ट्रबाण। मध्य प्रदेश के सीधी पेशाब कांड के बाद आदिवासियों पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। मध्य प्रदेश के सिंगरौली से एक ऐसी घटना सामने आई है जहां पर विधायक के बेटे ने आदिवासी युवक के ऊपर गोली चला दी इस घटना में बहुत घायल हो गए वहीं भारी दबाव के बाद पुलिस द्वारा विधायक के बेटे पर मामला दर्ज किया गया। दरअसल सिंगरौली में भाजपा विधायक रामलल्लू वैश्य के बेटे विवेक वैश्य ने एक आदिवासी युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। वहीं घटना को अंजाम देने के बाद वह मौके से फरार हो गया। मामला सिंगरौली जिले के मोरवा थाना क्षेत्र का है, घटना बूढ़ी माई मंदिर के पास गुरुवार शाम साढ़े 6 बजे घटित हुई। विधायक के बेटे का पीड़ित सूर्य प्रकाश खैरवार के भाई से विवाद हुआ था और वो बीच-बचाव करने गया था तभी विधायक के बेटे ने उस पर फायरिंग कर दी, जिससे हाथ में गोली लगने से वह घायल हो गया। जैसे ही आसपास के लोग घटना देखने पहुँचे तब तक आरोपी विवेक वैश्य मौके से फरार हो गया। विधायक के बेटे विवेक वैश्य पर पुलिस ने धारा 307, 25 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

विधायक के बेटे पर पुराने अपराधिक मामले हैं दर्ज…

- Advertisement -

बता दें कि विधायक के बेटे विवेक वैश्य के पुराने अपराधिक मामले भी हैं। इससे पूर्व में भी वह कई घटनाओं को अंजाम दे चुका है। गौरतलब है कि इसके पहले भी वह वन कर्मियों के साथ मारपीट कर चुका है। विधायक के बेटे ने जुलाई 2022 में वन विभाग के चेकपोस्ट पर वनकर्मियों के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की थी। इसके बाद बंदूक से फायरिंग भी की गई थी। इस पूरे मामले में कांग्रेस ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह से सवाल किया है कि भाजपा विधायक के बेटे द्वारा एक आदिवासी युवक पर गोली चलाई गई है क्या इस घटना के बाद खुद को आदिवासियों के हितैषी बताने वाले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह इस पीड़ित के भी पैर धोएंगे? विधायक के घर पर भी क्या बुलडोजर चलवाएंगे? यह एक बड़ा सवाल खड़ा हो गया है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!