Vidisha News: बीच सड़क पर मनचले की महिला ने की जमकर पिटाई

Rashtrabaan
Highlights
  • बीते कुछ दिनों से कर रहा था छेड़छाड़, सोशल मीडिया में वीडियो हो रहा वायरल

विदिशा, राष्ट्रबाण। देश सहित प्रदेश में महिला अपराध दिन व दिन बढ़ते जा रहे है तथा छेड़छाड़ के मामलों में भी लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। इसी बीच विदिशा में महिला को छेडऩा एक मनचले को भारी पड़ गया। गुस्साई महिला ने छेड़छाड़ कर परेशान करने वाले शख्स की जमकर लात-घूसों से पिटाई कर दी। घटना शहर के माधवगंज इलाके की बताई जा रही है। जिस दौरान महिला मनचले की पिटाई कर रही थी, उस दौरान किसी ने घटनाक्रम का पूरा वीडियो बनाया और उसे वायरल कर दिया। महिला का नाम मीना बाई बताया जा रहा है। महिला के अनुसार मनचला कई दिनों से उसे परेशान कर रहा है। यही नहीं वह फोन पर भी उससे गंदी-गंदी बातें करता था। उसने कई बार उसे समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वो अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। वहीं आज भी रास्ते से जाते वक्त उसने गाली-गलौज कर अश्लील बातें की। जिसके बाद इस महिला ने मनचले को जमीन पर पटक-पटक कर मारा। हालांकि अभी मामले की शिकायत थाने में दर्ज नहीं कराई गई है।

- Advertisement -
error: Content is protected !!