पेट्रोल पंप डीलर्स की 2 दिवसीय हड़ताल, सरकार पर बड़ा प्रेशर..क्या राजस्थान में सस्ता होगा डीजल-पेट्रोल

Rashtrabaan

जयपुर, राष्ट्रबाण। राजस्थान में आज से पेट्रोल पंप डीलर्स हड़ताल पर जा रहे हैं। ऐसे में सरकार पर बड़ा प्रेशर आ सकता है। राजस्थान में पेट्रोल पंप डीलर्स की हड़ताल का कई जगहों में पर असर दिखा है। वैट दर अधिक होने के विरोध में हड़ताल का ऐलान किया है। अगर सरकार उनकी मांगों पर विचार नहीं करती है तो वे 15 सितंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाएंगे।
राजस्थान पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि उनकी मुख्य मांगें राजस्थान में पेट्रोल-डीजल पर वैट दर कम करने और डीलर का कमीशन बढ़ाने की है। एसोसिएशन अपनी इन मांगों को लेकर लेकर 13-14 सितंबर को सुबह 10 से शाम 6 बजे तक सांकेतिक रूप से हड़ताल रहेगा। इस दौरान प्रदेशभर के 5778 पेट्रोल पंप बंद रहेंगे। जानकारों का कहना है कि चुनावी मौसम में हड़ताल के चलते सीएम गहलोत वैट की दरों में कमी की घोषणा कर सकते हैं।

- Advertisement -

सबसे महंगा फ्यूल श्री गंगानगर में…

- Advertisement -

भारत में सबसे महंगा फ्यूल राजस्थान के श्रीगंगानगर में बिक रहा है। राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतें देश के दूसरे राज्यों के मुकाबले 13 और 10 रुपए तक महंगी हैं। यहां एक लीटर पेट्रोल की कीमत 113.30 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 98.07 रुपए प्रति लीटर पर पहुंच गई है। वहीं पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है। वहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपए प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपए प्रति लीटर है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!