Jabalpur News : वर्दी को किया शर्मशार..पुलिस कर्मी ने किया नाबालिग से बलात्कार

Rashtrabaan
Highlights
  • मध्यप्रदेश में दो पुलिस कर्मियों ने वर्दी को किया शर्मसार

जबलपुर,राष्ट्रबाण। पुलिस वर्दी को देखकर कुछ लोग असहज होते हैं तो कुछ अपने आप को सुरक्षित महसूस करते हैं। लेकिन इस बार मध्य प्रदेश की वर्दी को कलंक लगाने में पुलिस कर्मी ने कोई कसर नही छोड़ी है। दरअसल मध्यप्रदेश के इंदौर में एक पुलिस कर्मी ने नाबालिग से दुराचार कर पुलिस वर्दी पर दाग लगाया है। दरअसल रिटायर सब-इंस्पेक्टर ने 11 साल की बच्ची के साथ रेप किया है। उक्त पुलिस कर्मी इंदौर में एक रिटायर क्राइम ब्रांच सब-इंस्पेक्टर के पद पर पदस्थ था। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर रिटायर्ड पुलिस कर्मी की तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार घटना 17 जून की बताई जा रही है,जबकि नाबालिग आरोपी पुलिस कर्मी के मकान में किराए से रहती है। इसी का फायदा उठाते हुए रिटायर्ड पुलिस कर्मी ने नाबालिग को घर पर अकेला पाकर उसके साथ दुराचार किया है। पुलिस ने पुलिस कर्मी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पाक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

- Advertisement -

महिला पुलिसकर्मी को पीटने वाले पुलिस कर्मी को किया गया निलंबित

- Advertisement -

वर्दी का रौब पुलिस कर्मी पर इतना हावी होता है की वह अपने नाते रिशेतदारो पर भी इसका रौब झाड़ देते हैं। ऐसा ही मामला जबलपुर के गैरीसन ग्राउंड में देखने को मिला जहां डियूटी पर तैनात एक महिला पुलिस कर्मी की पिटाई कर दी। दरअसल आरोपी कॉन्स्टेबल ने जिस महिला पुलिस कर्मी से मारपीट की है वह उसकी रिश्तेदार है। वहीं घटना के बाद आरोपी कॉन्स्टेबल को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एसके अग्रवाल ने बताया कि मोहन रजक (32) को अपनी रिश्तेदार दीपा रजक (30) को पीटने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है साथ ही उसे निलंबित कर दिया गया है।

error: Content is protected !!