Indore News: मध्यप्रदेश में नतीजे आने से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता कर रहे ईवीएम की पहरेदारी, अलग-अलग शिफ्ट में कर रहे ड्यूटी

Rashtrabaan

    इंदौर, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश में चुनावी मैदान में उतरे सभी प्रत्याशियों के नसीब अब ईवीएम मशीन में बंद हो चुके हैं, वहीं जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव नतीजों की तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे प्रत्याशियों की धड़कने बढ़ती जा रही हैं। इंदौर की सबसे हॉट सीट मानी जा रही विधनासभा क्रमांक 1 के कांग्रेस प्रत्याशी ने पार्टी कार्यकर्ताओं ईवीएम की पहरेदारी में स्ट्रांग रूम के बहार तैनात कर दिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता तीन शिफ्ट में ईवीएम की पहरेदारी कर रहे हैं। सभी कार्यकर्ताओं के खाने पीने और रुकने का इंतजाम उम्मीदवार की ओर से ही किया गया है। पहले भी देखा जाता रहा है कि हर विधानसभा चुनाव में हार-जीत के बाद ईवीएम पर ऊंगली उठाई जाती रही है। इस बार कांग्रेस प्रत्याशियों ईवीएम की निगरानी के लिए अपने कार्यकर्ताओं को लगाया है। प्रसाशन ने इसकी अनुमति केवल इसलिए दी है ताकि बाद में कोई उम्मीदवार ईवीएम में सेंध लगने का आरोप ना लगाने पाए। स्ट्रांग रूम के बाहर कांग्रेसी कार्यकर्ता पहरेदारी कर रहे हैं। इस बार विधानसभा क्रमांक 1 से कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला ने अपने कार्यकर्ताओं को पहरेदारी पर बिठाया है।

    तीन शिफ्ट में कर रहे ड्यूटी…

    आपको बता दें कि कांग्रेस कार्यकर्ता तीन शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे हैं। रात 10 से सुबह छह बजे तक एक शिफ्ट काम करती है तो दोपहर 1 से रात 10 बजे तक दो-दो कार्यकर्ता पहरेदारी कर रहे हैं। रात में एक कांग्रेस कार्यकर्ता सोता है तो दूसरा स्ट्रांग रूम की पहरेदारी करता है। स्ट्रांग रूम के बाहर लगी एलईडी स्क्रीन पर भी कार्यकर्ता नजर गढ़ाए हुए हैं। तीसरी शिफ्ट सुबह छह से दोपहर एक बजे तक करती है। विधानसभा तीन और सांवेर विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशियों ने भी अपने कार्यकर्ताओं को ईवीएम की पहरेदारी के लिए तैनात किया है।

    error: Content is protected !!