Bhopal News: मुख्यमंत्री मोहन यादव का ऐलान, प्रति वर्ष मनाया जाएगा रामायण मेला, हवाई जहाज से बुजुर्ग करेंगे रामलला के दर्शन

Rashtrabaan

भोपाल, राष्ट्रबाण। सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक बड़ी घोषणा की है। दरअसल अब हर साल मध्यप्रदेश में रामायण मेले का आयोजन किया जाएगा। साथ हीं प्रदेश के बुजुर्गों को हवाई जहाज से अयोध्या की यात्रा भी करवाई जाएगी। ऐसे में राज्य के बुजुर्गों को प्रभु श्रीराम का दर्शन करने के लिए मशक्कत करने की आवश्यकता नही होगी। आसानी से उन्हें हवाई जहाज और ट्रेन से अयोध्या की यात्रा करवाई जाएगी। दरअसल मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को चित्रकूट को विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ विकसित करने के साथ इन बातों की भी घोषणा की है। मध्य प्रदेश में 75वें गणतंत्र दिवस के जश्न में अयोध्या के राम मंदिर ने सुर्खियां बटोरीं। राज्यपाल ने राम मंदिर का जिक्र करते हुए पीएम मोदी की तारीफ की। वहीं सीएम मोहन ने कई अहम ऐलान किए।

- Advertisement -

रामायण की थीम पर प्रतिवर्ष होगा रामायण मेला…

- Advertisement -

उज्जैन में सीएम मोहन यादव ने ऐलान करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में अब हर साल रामायण मेले का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘रामकाज को रामकाज तब माना जाता है जिसमें प्रदेश की जनता का हित सर्वोपरि है। सरकार ने श्री राम वन गमन पथ के सभी प्रमुख स्थानों का विकास कर चित्रकूट को विश्व स्तरीय नगर एवं पर्यटन स्थल बनाने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार ओरछा के श्री राम राजा परिसर में श्री राम राजा लोक के विकास का काम कर रही है।’ सीएम मोहन ने आगे कहा, ‘मुख्यमंत्री तीर्थ-दर्शन योजना के माध्यम से राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को भगवान श्री राम के पवित्र दर्शन के लिए हवाई और रेल मार्ग से अयोध्या की यात्रा कराई जाएगी। हम आगामी महाशिवरात्रि पर्व से गुड़ी पड़वा पर्व तक उज्जैन में विक्रमोत्सव-2024 और एक विशाल व्यापार मेले का आयोजन करेंगे। हम राज्य में उन सभी तीर्थ स्थलों का भी विकास करेंगे जहां भगवान कृष्ण के चरण पड़े हैं।’

error: Content is protected !!