Bhopal News: सीएम आवास का घेराव करने निकले कांग्रेस कार्यकर्ता, प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेत्री का सर फूटा

Rashtrabaan
Highlights
  • पटवारी परीक्षा घोटाले को लेकर किया जा रहा था प्रदर्शन, जिलाध्यक्ष भी हुए घायल

भोपाल, राष्ट्रबाण। कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित पटवारी परीक्षा के परिणाम में धांधली का आरोप लगा कर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करने निकले। जिनको पुलिस ने रोक लिया। इसी दौरान पुलिस और कांग्रेसियों की बीच झड़प भी हुई। पुलिस ने वॉटर केनन का उपयोग किया। इसमें एक महिला कार्यकर्ता का सर फट गया। वहीं कांगे्रस जिला अध्यक्ष समेत कई कार्यकर्ता घायल हो गए। कांगे्रस कार्यकर्ताओं का कहना है कि पुलिस ने लाठीचार्ज किया। बताया जा रहा है कि जिला शहर कांग्रेस अध्यक्ष का पद संभालने के बाद मोनू सक्सेना के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता रोशनपुरा चौराहे पर एकत्रित हुए। जहां कार्यकर्ता पटवारी परीक्षा में गड़बड़ी का आरोप लगाकर परीक्षा निरस्त करने की मांग कर रहे है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा और कर्मचारी चयन बोर्ड के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर आक्रोश व्यक्त किया। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ता सीएम आवास का घेराव करने निकले, जिनको पुलिस ने बाणगंगा चौराहे पर बेरिकेड लगा रोक लिा। कार्यकर्ताओं ने पुलिस की बेरिकेड तोड़ कर आगे बढऩे लगे तो पुलिस ने वॉटर केनन का उपयोग कर कांगे्रस कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की। वहीं कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से आरोप लगाया कि पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया। जिसमें कांग्रेस जिला अध्यक्ष मोनू सक्सेना को गंभीर चोट आई है। एक महिला कार्यकर्ता का सिर फूट गया है। इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक कार्यकर्ता घायल भी हुए है। कांग्रेस विधायक पीसी शर्मा का कहना है कि हमारी मांग है पूरी पटवारी परीक्षा में धांधली की गई है। हम पूरे मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे है। उन्होंने कहा कि हम भाजपा की पुलिस से डरने वाले नहीं है।
कार्यकर्ता बेरिकेड से गिरकर हुए घायल
प्रदर्शन के दौरान पुलिस का कहना है कि कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज नहीं किया गया है। कार्यकर्ता बेरिकेड के ऊपर से आ रहे थे। वह बेरिकेड के ऊपर से गिर कर घायल हुए है। गौरतलब है कि पटवारी परीक्षा भाजपा विधायक के कॉलेज के सेंटर से 10 में से 7 टॉपर आने के बाद विवादों में आ गई है। मुख्यमंत्री ने इस मामले में नियुक्तियों को होल्ड कर सेंटर की जांच के आदेश दिए है। इससे पहले कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी हाईकोर्ट के सीटिंग जज से जांच कराने की मांग कर चुके है। बता दें कि पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह भी मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग कर चुके है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!