Bhopal News: कमलनाथ 2023 के नहीं 1984 दंगों के मॉडल हैं: वीडी शर्मा

Rashtrabaan
Highlights
  • प्रियंका गांधी से झूठ ट्वीट करवाया गया

भोपाल, राष्ट्रबाण। इस वर्ष के अंत तक विधानसभा चुनाव होना है। इस दौरान पक्ष और विपक्ष की पार्टीयों द्वारा आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो चुका है। इसी बीच शिवराज सरकार के खिलाफ कांग्रेस के ‘आरोप पत्रÓ और कमलनाथ के 2023 मॉडल को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने पलटवार किया है। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि कमलनाथ 2023 के मॉडल नहीं, बल्कि 1984 के दंगों के मॉडल हैं। भारत की खुफिया एजेंसी की जानकारी लीक करने का मॉडल है। चीन के साथ दलाली के मॉडल हैं। प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि आरोप पत्र किसने जारी किया बताएं। कहां पर प्रिंट हुआ है। आरोप पत्र में कहां कांग्रेस है। ऐसा कुछ भी जारी नहीं किया गया है। कांग्रेस को कानूनी कार्यवाही का डर है। प्रियंका गांधी से झूठ ट्वीट करवाया गया। प्रियंका गांधी झूठी साबित हो गई हैं। कमलनाथ सरकार में कई घोटाले हुए हैं।

- Advertisement -

आप गरीबों का हक छीनने के मॉडल है: वीडी शर्मा
वीडी शर्मा ने कमलनाथ सरकार पर भी घोटालों के आरोप लगाए हैं। उन्होंने सिंचाई परियोजना, ट्रांसफर उद्योग, बिना काम भुगतान, छात्रवृत्ति घोटाला के आरोप लगाए हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि आप गरीबों का हक छीनने के मॉडल हैं।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!