Bhopal News: भोपाल, विदिशा और राजगढ़ सहित अन्य स्थानों पर लोकायुक्त की टीम ने मारा छापा

Rashtrabaan
Highlights
  • रिटायर स्टोरकीपर के पास करोड़ों की संपत्ति जब्त, अभी तक 10 करोड़ की संपत्ति हुई उजागर

भोपाल, राष्ट्रबाण। देश सहित प्रदेश में लोकायुक्त की टीम लगातार छापेमार कार्यवाही कर रही है। बावजूद इसके भ्रष्ट अधिकारी व कर्मचारी सुधरने का नाम नहीं ले रहे है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी, भोपाल और राजगढ़ में लोकायुक्त की टीम ने छापेमार कार्यवाही की है। बताया जा रहा है कि आय से अधिक संपत्ति के मामले में स्वास्थ्य विभाग के रिटायर्ड स्टोरकीपर अशफाक खान के एक साथ कई ठिकानों पर दबिश दी गई है। लोकायुक्त की टीम दस्तावेज खंगाल रही है। अब तक की कार्यवाही में करोड़ों रुपए की संपत्ति उजागर हुई है। बताया जा रहा है कि नोट गिनने के लिए मशीन मंगाई गई है। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार स्वास्थ्य विभाग स्टोरकीपर अशफाक खान साल 2021 में रिटायर हुए हैं। जिन पर आय से अधिक संपत्ति होने का आरोप लगा है। राजगढ़ जिला चिकित्सालय में पूर्व में स्टोरकीपर के पद पर पदस्थ रहे अशफाक अली के खिलाफ अब तक की कार्यवाही में लोकायुक्त को करोड़ों की बेनामी संपत्ति के दस्तावेज मिले हैं। भोपाल स्थित मकान में जांच के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी पैसे मिले है। बताया जा रहा है कि सोने-चांदी के जेवरात, कीमती गाडिय़ां, घरेलू उपयोग में कीमती सामान मिले है।
10 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति होने का अनुमान
अब तक की गई कार्यवाही में चल-अचल संपत्ति लगभग 10 करोड़ उजागर हुई है। अशफाक अली ने अपने परिजनों के नाम संपत्तियां करवा रखी थी। पत्नी रशीदा बी के नाम पर 16 अचल संपत्तियों की जानकारी मिली। जिसकी कीमत लगभग सवा करोड़ रुपए बताई जा रही हैं। 50 से भी ज्यादा अचल संपत्तियों के संबंध में लटेरी, विदिशा, भोपाल में जानकारी एकत्रित की जा रही है। भोपाल और लटेरी स्थित मकान पर 2 टीमों की सर्चिंग जारी है। लटेरी में चार भवन जिसमें एक 14000 वर्गफुट का निर्माण, 3 कॉम्पलेक्स और 1 एकड़ जमीन पर करीब 25 वर्ग फुट तक आलीशान मकान बनाए जाने की जानकारी मिली है। लोकायुक्त अधिकारी ने बताया कि आय से अधिक मामले में अशफाक खान के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। उनकी अचल संपत्ति की जानकारी संबंधित विभागों से मांगी गई है। जैसे-जैसे जानकारी सामने आएगी, उसके आधार पर एक्शन लिया जाएगा। लोकायुक्त की टीम लगातार जांच पड़ताल कर रही है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!