Dhaar News: धार में सेंट टेरेसा जमीन घोटाले के आरोपी के घर ईडी ने दबिश

Rashtrabaan
Highlights
  • सुधीर जैन, सुधीर दास के अलावा वकील के घर भी पहुंची ईडी की टीम

धार, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश के धार जिले में बहुचर्चित सेंट टेरेसा जमीन घोटाले मामले में ईडी की टीम ने दबिश दी है। बताया जा रहा है कि ईडी के लगभग एक दर्जन अधिकारियों ने अलसुबह सेंट टेरेसा परिसर में दबिश देने से हड़कंप मच गया। तो वहीं अधिकारियों ने परिसर में घुसते ही बाहर से दरवाजा बंद कर दिया और अंदर कार्यवाही जारी कर दी है। समाचार के लिखे जाने तक रेड कार्यवाही जारी थी। गौरतलब है कि जिले में सेंट टेरेसा स्कूल के नाम से जमीन दान दी गई थी। दान की जमीन को बेचकर करोड़ों रुपए घोटाले का खुलासा हुआ था। लगभग 250 करोड़ के दान की जमीन घोटाले के मास्टरमाइंड सुधीर दास, उसकी पत्नी और कई आरोपी फरार चल रहे है। ईडी की टीम सुधीर दास, सुधीर जैन, सिद्धार्थ जैन के निवास और सेंट टेरेसा परिसर पहुंची है। सेंट टेरेसा जमीन घोटाले को 1 साल से अधिक हो चुका है। इस मामले में पुलिस द्वारा 50 से अधिक आरोपी बनाए गए थे। मामले में कई महिलाएं जेल भी गई। ढाई सौ करोड़ की जमीन धार महाराज के द्वारा स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दान में दी गई थी। इस जमीन को अपना बताने वाले सुधीर दास उनकी पत्नी शालिनी दास, जमीन को खुर्द बुर्द करने वाले सुधीर जैन और उनकी पत्नी उनके परिवार सहित शहर के कई रसूखदारों के घर पुलिस पहुंची थी। सुधीर जैन और उसका परिवार फरार है। पुलिस के द्वारा सुधीर जैन पर 10 हजार का इनाम घोषित किया गया है।

- Advertisement -

प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला
ढाई सौ करोड रुपए का जमीन घोटाले को मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा घोटाला बताया जा रहा है। उस समय 2022 में ईडी ने इस मामले को संज्ञान में लिया था और आज ईडी की एक दर्जन से अधिक टीम धार पहुंची है। सुधीर जैन और उनके परिवार से सेंट टेरेसा मामले में ईडी दस्तावेजों को खंगाल कर पूछताछ कर रही है। हालांकि ईडी की टीम अभी इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है। तो वहीं बताया जा रहा है कि ईडी की टीम आरोपी वकील जावेद अंजुम के निवास पर भी पहुंची है। जानकारी के अनुसार ईडी की 3 से 4 टीम शहर में मौजूद है। सेंट टेरेसा से मामले में पुलिस ने 16500 पेज का चालान पेश किया था। इस जमीन घोटाले में अभी तक 31 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। मामला न्यायालय में लंबित है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!