Bhopal News: दिग्विजय के बजरंग दल पर बेन के सवाल पर नरोत्तम मिश्रा का तंज, “कुछ लोगों का आई फ्लू ठीक हो रहा है”

Rashtrabaan

भोपाल, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश में बजरंग दल पर हो रही सिसायत के बीच नरोत्तम मिश्रा का एक तंज बड़ी चर्चाएं समेट रहा है।आपको बता दें कि मध्य प्रदेश में हर गुजरते दिन के साथ विधानसभा चुनाव नजदीक आने लगे हैं। इसी बीच आरोप प्रत्यारोप का दौरा जारी है,वहीं आपस मे नेताओ द्वारा छिटा-कसी भी देखी जा रही है। ऐसे में राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के राज्य में बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाने के बयान पर चुटकी ली है। उन्होंने कहा है कि किसी (दिग्विजय सिंह) का आई फ्लू अब ठीक हो रहा है। मिश्रा ने यह टिप्पणी गुरुवार को राज्य की राजधानी भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए की। उन्होंने कहा, ‘मध्य प्रदेश में बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के बारे में कोई सोच भी नहीं सकता। मैंने इसके लिए इस साल तीन मई को एक पत्र भी जारी किया था। किसी (दिग्विजय सिंह) का आई फ्लू अब ठीक हो रहा है। कुछ लोग उन्हें अच्छे लग रहे हैं। एक में कुछ दिनों में आई फ्लू का सारा जाल साफ हो जाएगा। उसके बाद सब अच्छे दिखने लगेंगे।’मिश्रा ने कहा, ‘बजरंग दल एक राष्ट्रवादी संगठन है। जो भावना अभी कुछ लोगों में आई है। वह बाद में सभी में आएगी। लेकिन अब जनता समझने लगी है कि आप (सिंह) चुनावी हिंदू हैं।’पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बुधवार को कहा था कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आई तो बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। लेकिन उन्होंने आगाह किया कि गुंडों और दंगाइयों को बख्शा नहीं जाएगा।
सिंह ने यह टिप्पणी भोपाल में मीडिया से बातचीत के दौरान की। राज्य में कांग्रेस पार्टी की सत्ता में वापसी के बाद बजरंग दल पर प्रतिबंध लगाने के बारे में पूछे जाने पर कांग्रेस नेता ने कहा, ‘हम बजरंग दल पर प्रतिबंध नहीं लगाएंगे क्योंकि बजरंग दल में कुछ अच्छे लोग भी हो सकते हैं। लेकिन हम इसमें शामिल किसी को भी नहीं छोड़ेंगे।’

सतना में मासूम से हुए बलात्कार पर क्या बोले गृह मंत्री…

- Advertisement -

इस बीच, सतना जिले में नाबालिग से दुष्कर्म की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा, ‘यह बहुत ही अप्रिय कृत्य है और जो लोग इस तरह का अपराध करते हैं वे मानसिक रूप से बीमार लोग हैं। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट और पॉक्सो एक्ट लगाया गया है और मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी।’

- Advertisement -
error: Content is protected !!