Bhopal News: स्कूलों की दुर्दशा: क्लास के बीच साड़ियां खरीदते मिली महिला टीचर, 6 से ज्यादा टीचर और कर्मचारियों पर होगा एक्शन

Rashtrabaan

भोपाल, राष्ट्रबाण। भोपाल कलेक्टर ने बुधवार को स्कूल का निरीक्षण किया इस दौरान एक अजीब तस्वीर सामने आई जहां, स्कूल की महिला टीचर क्लास के बीच साड़ी खरीद रही थी। दरअसल भोपाल कलेक्टर आशीष सिंह बुधवार को अचानक सरकारी स्कूलों का निरीक्षण करने निकल पड़े। जब वे स्कूलों में पहुंचे, तो नजारा देखकर दंग रह गए। एक स्कूल में तो महिला टीचर क्लास के बीच साड़ियां खरीदते दिखीं। इसके अलावा, ज्यादातर स्कूल में बच्चों की संख्या कम थी, तो स्कूल कैम्पस में व्यवस्थाएं भी ठीक नजर नहीं आईं। इस पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। उन्होंने दो कर्मचारियों को सस्पेंड कर दिया।
दरअसल निरीक्षण के दौरान मिली अनियमिता के बाद कलेक्टर ने तीन प्राचार्य और दो शिक्षकों को नोटिस जारी करने के निर्देश डीईओ को दिए है। वहीं, उनकी वेतनवृद्धि रोकने को भी कहा। एक शिक्षक और एक प्यून को निलंबित कर दिया। वहीं, एक आंगनवाड़ी कार्यकर्ता की सेवा समाप्त करने के निर्देश भी दिए।
साड़ी खरीदने वाली मेडम पहले बुनती थी स्वेटर..

- Advertisement -

गौरतलब है की भोपाल कलेक्टर ने बुधवार को सूरज नगर, रातीबड़ के सरकारी स्कूल पहुंचे थे। यहां पर जिस क्लास टीचर को पढ़ाई के वक्त बच्चो को पढ़ाना चाहिए उस समय क्लास टीचर एक साड़ी वाले को बैठाकर साड़ियां पसंद के खरीदने के तैयारी कर रही थीं। जबकि कई लोगों ने बताया की पहले उक्त क्लास टीचर उन का बुनने का कार्य क्लास में किया करती थी,वह तो बुधवार को अचानक कलेक्टर का निरीक्षण हुआ जिसके बाद स्कुल में हो रही लापरवाही की पोल खुल गई।

- Advertisement -

ओर भी स्कूलों में पहुंचे कलेक्टर

- Advertisement -

सूरजनगर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में निरीक्षण के दौरान पाया कि स्कूल में शिक्षा के अतिरिक्त अन्य कार्य किए जा रहे थे। इस पर संबंधित प्राचार्य वंदना उपाध्याय को शोकाज नोटिस जारी कर असंचायी प्रभाव से वेतनवृद्धि रोकने के निर्देश दिए। इसके साथ ही संस्था में पदस्थ एक कर्मचारी का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए।
आंगनवाड़ी केंद्र क्रमांक 1074 में पाया कि यहां पर 80 बच्चे पंजीकृत हैं और वर्तमान में केवल 13 बच्चे ही उपस्थित थे। उनका रिकॉर्ड भी नहीं रखा जा रहा था। इसका संतुष्ठीपूर्वक जवाब नहीं दिया गया। जिससे संबंधी आगनवाड़ी कार्यकर्ता पुष्पा जाटव की सेवा समाप्ति करने के निर्देश महिला बाल विकास अधिकारी को दिए गए।
कोटरा सुल्तानाबाद उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का निरीक्षण भी कलेक्टर ने किया। इस दौरान 2 शिक्षक अवकाश थे। वहीं, 3 शिक्षक किसी अन्य कार्य में गए हुए थे। प्राचार्य रंजना सक्सेना भी बिना सूचना के उपस्थित थीं। इस पर एक दिन की वेतन काटने और वेतन वृद्धि रोकने के लिए कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। स्टॉफ पंजी का में गणक राजेश शुक्ला भी बिना सूचना के अनुपस्थित थे। इनका वेतन भी काटा जाएगा।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रातीबड़ के निरीक्षण के दौरान पाया कि शिक्षक हेमंत श्रीवास्तव 1 जुलाई से अनुपस्थित हैं। उनके द्वारा शैक्षणिक के काम में मदद नहीं दी जाती है। प्यून विजय सिंह परिहार संस्था में कोई काम में सहयोग नहीं करते हैं। इस बात को संज्ञान में लेते हुए कलेक्टर ने दोनों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड करने के निर्देश दिए। एक अन्य प्यून सच मोहन वर्मा भी स्कूल में अशोभनीय वातावरण और असहयोग करते हैं। इनका भी 1 दिन का वेतन काटने के साथ ही असंचायी प्रभाव से वेतन वृद्धि रोकने के लिए नोटिस जारी किया गया। प्राचार्य शशि सिंह को भी नोटिस दिया गया है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!