Bhopal News: महादेवपानी में तेज बहाव में तीन लड़के बहे एक नाबालिग की मौत

Rashtrabaan
Highlights
  • प्रदेश के 19 जिलों में जारी किया गया भारी बारिश का अलर्ट

भोपाल,राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश में अब भारी बारिश का दौर जारी है। वहीं कुछ इलाकों से दुर्घटनाओं की सूचना भी मिल रही है। इसी प्रकार रविवार रात भोपाल से लगे पर्यटक स्थल महादेव पानी में तीन नाबालिग बह गए। इनमें से एक की मौत हो गई। भोपाल के करीब पर्यटन स्थल महादेवपानी पर तीन लड़के तेज बहाव में बह गए। इनमें से दो को पहले बचा लिया गया, जबकि एक लापता नाबालिग का शव सोमवार तड़के 3 बजे मिला। शव को एसडीआरएफ की टीम ने पुलिया से करीब 200 मीटर दूर से रिकवर किया।
भोपाल के करीब पर्यटन स्थल महादेवपानी पर तीन लड़के तेज बहाव में बह गए। SDERF भोपाल के प्लाटून कमांडर जेएल कोठारी ने बताया कि 15 साल का लड़का लापता था। मौके से दो बाइक मिली थी। ये दोनों बाइक पानी में फंसी थी, जिन्हें बाहर निकाला गया। रायसेन कलेक्टर अरविंद दुबे और SP विकास कुमार शाहवाल भी मौके पर पहुंचे। पुलिस के मुताबिक
जिंदा बचाए गए शुभम सोनी नाम के लड़के ने बताया कि हम तीन दोस्त ईंटखेड़ी छाप से आए थे। पानी का बहाव नहीं होने के पहले हम वहां बैठे थे। अचानक से पानी का बहाव तेज हो गया। मेरा दोस्त बह गया। मैंने पेड़ पकड़ लिया था। मैं और अभिषेक बच गए, लेकिन विधान सेन (15) बह गया था। वह 10वीं में पढ़ता था।

- Advertisement -

मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून शिफ्ट..

- Advertisement -

मध्यप्रदेश के पूर्वी हिस्से में मानसून शिफ्ट हो गया है। इससे यहां अगले दो-तीन दिन तक तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। सोमवार को प्रदेश के 9 जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट है। इनमें सिंगरौली, सतना, डिंडोरी, कटनी, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पन्ना और छतरपुर शामिल हैं। यहां 24 घंटे में 8 इंच से ज्यादा बारिश हो सकती है। जबलपुर, छिंदवाड़ा, सागर समेत 19 जिलों में भारी बारिश हो सकती है।

- Advertisement -
error: Content is protected !!