Chhindwara News: कांग्रेस विधायक पुत्र पर मामला दर्ज, भेजा गया जेल, सुसाइड नोट के बाद हुआ था खुलासा, पत्नी को करता था मानसिक प्रताड़ित

Rashtrabaan

छिंदवाड़ा,राष्ट्रबाण। परासिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कांग्रेस विधायक सोहन वाल्मिकी के पुत्र आदित्य वाल्मीकि पर पत्नी मोनिका वाल्मिकी को आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। दरअसल बीते दिनों ही विधायक पुत्र आदित्य वाल्मीकि की पत्नी मोनिका वाल्मीकि ने अपने घर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। जिसके बाद सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आदित्य के खिलाफ मामला पंजीबद्ध कर सोमवार को उसे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 306 के तहत मामला दर्ज किया है। आपको बता दें कि आदित्य वाल्मीकि परासिया विधायक सोहन वाल्मीकि के पुत्र हैं। जिस पर इसके पहले भी एक महिला द्वारा सोशल मीडिया पर उसके गंदे वीडियो वायरल करने के आरोप लगे थे। हालाकि उक्त मामले में पुलिस द्वारा आदित्य को बक्श दिया गया था। लेकिन पत्नी मोनिका के सुसाइड के बाद विधायक पुत्र पर मोनिका के परिजनों द्वारा आरोप लगाए गए थे कि वह अक्सर मोनिका के साथ मारपीट करता था। फिलहाल पुलिस ने आदित्य को गिरफ्तार कर जेल पहुँचा दिया है।

पोस्ट ऑफिस के पास किया गया गिरफ्तार…

दरअसल रविवार देर रात परासिया एसडीओपी जितेंद्र जाट द्वारा आदित्य वाल्मीकि पर आईपीसी की धारा 306 के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया। वहीं दूसरे दिन सुबह आदित्य को परासिया पोस्ट ऑफिस के पास से गिरफ्तार किया गया। वहीं कुछ देर बाद न्यायालय में पेश कर उसे जेल पहुँचा दिया गया।

परिजनों ने पहले ही कहा था आत्म हत्या नही हत्या है…

दरअसल इस घटना के बाद मोनिका वाल्मिकी की बहन रितिका ने मीडिया के सामने आकर आदित्य वाल्मीकि पर गम्भीर आरोप जड़े थे। रितिका ने कहा था कि जीजू अक्सर शराब पीकर मोनिका के साथ मारपीट करते थे। उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। यहीं नही रितिका ने बताया था कि आदित्य का कहीं अफेयर भी था, जिसके कारण वह मोनिका को छोड़कर दूसरी शादी करने की बात कहते थे।

error: Content is protected !!