Chhindwara News: कमलनाथ का राम प्रेम…4 करोड़ राम नाम पत्रक भेजे अयोध्या, विशेष वाहन की पूजा कर किया रवाना, सरयू नदी में किए जाएंगे विसर्जित

Rashtrabaan

छिंदवाड़ा,राष्ट्रबाण। अपने 4 दिवसीय प्रवास पर छिंदवाड़ा आए पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं सासंद नकुलनाथ ने सोमवार को 40 लाख राम नाम पत्रकों को अयोध्या रवाना किया है। दरअसल अयोध्या में भगवान श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान मारुति नंदन सेवा समिति एवं कांग्रेस ने मिलकर राम पत्रक लेखन किया था। जिसके बाद अब उन्हें सरयू नदी में विसर्जित करने के लिए एक विशेष वाहन में रवाना किया गया है। ज्ञात हो कि अयोध्या में जैसे ही प्राण प्रतिष्ठा की तारीख तय की गई थी, उसके बाद से ही राम पत्रक लेखन का कार्यक्रम कांग्रेस द्वारा किया जा रहा था। जिसके साथ शहर के लाखों लोगों द्वारा राम नाम का लेखन किया गया था।

- Advertisement -

प्रभु श्री राम के चरणों को कराएंगे स्पर्श…

- Advertisement -

दरअसल जिस वाहन में राम नाम पत्रक हैं, उसमें अन्य जिलों से आए राम लेखन पत्रक भी शामिल हैं। ऐसे में जब इन पत्रकों को अयोध्या ले जाकर पहले प्रभु श्री राम के चरणों से स्पर्श करवाया जाएगा। जिसके बाद इनका विसर्जन किया जाएगा।

- Advertisement -

सासंद ने की अपील, अयोध्या में करें प्रभु श्री राम के दर्शन…

- Advertisement -

सांसद नकुलनाथ ने लोगों से अयोध्या जाने की अपील की है। चौरई के सिरेगांव में आयोजित राम चरितमानस सम्मेलन के दौरान नकुलनाथ ने कहा कि मैं आप सभी श्रद्धालु भक्तों से आग्रह करना चाहता हूं कि आप जल्द से जल्द अयोध्या जाएं और प्रभु श्री राम के दर्शन करें। उन्होंने कहा कि हम पर हमेशा विपक्षी पार्टी धार्मिक ना होने का आरोप लगाते हैं, लेकिन हम आपको बता दें कि 12 साल पहले हमने सिमरिया में सबसे बड़ा विशाल हनुमान मंदिर बनाया है।

error: Content is protected !!