Gwalior News: बीच पंचायत में महिला और उसके प्रेमी की निर्मम हत्या,खेत मे दौड़ा-दौड़ाकर गोली और कुल्हाड़ी से दिया गया हत्या को अंजाम

Rashtrabaan

ग्वालियर, राष्ट्रबाण। ग्वालियर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जहां बीज पंचायत में एक महिला एवं उसके प्रेमी को मौत के घाट उतार दिया गया। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल फैला हुआ है वही हत्या को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है बाकी अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं। दरअसल घटना ग्वालियर जिले के गिजौर्रा थाना क्षेत्र के सेमरी गांव की है। गुरुवार को महिला महादेवी बघेल एवं उसके जेठ के बीच चल रहे विवाद को लेकर एक पंचायत बुलाई गई थी। महिला महादेवी बघेल अपने प्रेमी धर्मेंद्र जाट के साथ पंचायत में शामिल हुई थी। दोनों के बीच लंबे समय से संबंध थे। धर्मेंद्र सेमरी से 10 किलोमीटर दूर इकहरा गांव का रहने वाला था। महादेवी ने अपने जेठ रामेश्वर पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कराया था। इसी बात को लेकर महादेवी बघेल एवं धर्मेंद्र जाट की मौजूदगी में मुरारी बघेल ने पंचायत बुलाई थी। पंचायत के बीच अचानक वाद विवाद बढ़ गया। तब खेत में ही महादेवी और धर्मेंद्र की मुरारी बघेल और उसके परिवार के लोगों ने हत्या कर दी। विवाद में देखा गया कि खेतों में दौड़ा-दौड़ाकर महिला और उसके प्रेमी को मारा गया है। सबसे पहले धर्मेंद्र को गोली मारी गई जिसके कारण वो घायल होकर गिर गया। उसके बाद कुल्हाड़ी से उस पर वार किए गए। इसके बाद महिला को भी कुल्हाड़ी से वार करके मार डाला गया। घटना के बाद हमलावर फरार हो गए। फिलहाल सिर्फ महादेवी बघेल का पति मुरारी बघेल पुलिस की हिरासत में आया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!