Gwalior News : घर की छत पर रखे अवैध पटाखों में हुआ ब्लास्ट..घर की छत हुई जमींदोज, 2 दर्जन से अधिक लोग घायल

Rashtrabaan

ग्वालियर, राष्ट्रबाण। दीपावली की तैयारियों को लेकर पटाखों की अवैध खेप भी पूरे प्रदेश में आ रही है। ऐसे में ग्वालियर के शंकरनगर स्थति गोल पहाडि़या इलाके में मंगलवार सुबह एक घर में रखी आतिशबाजी में विस्फोट हो गया। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि मकान की छत उड़ गई। घटना में करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं। घायलाें को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उन का उपचार चल रहा है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची गई और आतिशबाजी की आग को बुझाने के लिए फायरब्रिगेड को बुलाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस से जुड़े सूत्र बताते हैं कि मकान में दीपावली को देखते हुए अवैध रूप से आतिशबाजी बनाई जा रही थी और उसका अवैध रूप से भंडारण किया गया था। मंगलवार सुबह किसी वजह से आतिशबाजी के जखीरे में आग लग गई और मकान की छत उड़ गई। मकान में हुए विस्फोट से पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल बन गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -
error: Content is protected !!