Gwalior News: 21 को ग्वालियर आएंगी प्रियंका गांधी

Rashtrabaan
Highlights
  • पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह और पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह को कार्यक्रम की सौंपी गई कमान

ग्वालियर, राष्ट्रबाण। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर कांगे्रस पार्टी ने युद्धस्तर पर चुनावी तैयारियां तेज कर ली है। विधानसभा चुनाव को लेकर कांगे्रस नेता राज्यों में जनता के बीच पहुंचकर अपना संबोधन दे रहे है। जबलपुर के बाद ग्वालियर में चुनाव का शंखनाद करने के लिए कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 जुलाई को मेला ग्राउंड में सभा लेंगी। मेला ग्राउंड में प्रियंका गांधी की सभा की अनुमति जिला प्रशासन से मिलने के बाद कांग्रेस ने युद्धस्तर पर तैयारियां शुरु कर दी हैं। कांग्रेस का दावा है कि एक लाख से अधिक लोगों को बैठने की व्यवस्था के लिए वाटर प्रूफ डोम बनने का कार्य 15 जुलाई से शुरू हो जाएगा। प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भीड़ जुटाने के लिए कार्यक्रम की तैयारी तेजी कर दी है। ग्वालियर की 34 विधानसभा क्षेत्रों से पांच-पांच हजार नागरिकों को लाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं टिकट के दावेदार और क्षेत्र के प्रमुख नेता बसों से लोगों को लाने के लिए शहर जिला कांग्रेस के पास बसों के नंबरों सहित संख्या बता रहे हैं।

- Advertisement -

सिंधिया के कांग्रेस छोडऩे के बाद पहली बार ग्वालियर आ रही प्रियंका
बता दें कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के कांग्रेस छोडऩे के बाद प्रियंका गांधी का ग्वालियर पहली बार आगमन हो रहा है। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह 17 जुलाई से अंचल के दौरे पर रहेंगे। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह 16 जुलाई को आ रहे हैं। जिला प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान शनिवार को आएंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस के कोषाध्यक्ष अशोक सिंह ने सभा की तैयारियों की जिम्मेदारी संभाल ली है।

- Advertisement -

कांगे्रस नेताओं एक लाख से अधिक लोगों को जुटाने का टारगेट
बताया जा रहा है कि प्रदेश कांग्रेस ने प्रियंका गांधी की सभा के लिए एक लाख के लगभग भीड़ जुटाने का टारगेट अंचल के नेताओं को दिया है। मंडल व सेक्टर अध्यक्षों को 100 से 50 लोगों को लाने की जिम्मेदारी दी गई है। लोगों को लाने व ले जाने के लिए बसों की व्यवस्था स्थानीय नेता कर रहे हैं। कांग्रेस का दावा है कि प्रियंका गांधी की सभा को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह भी है। वहीं 2018 के विधानसभा चुनाव के नतीजों से कांग्रेस को भी इस बार ग्वालियर-चंबल अंचल से काफी उम्मीद हैं।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!