Indore News: वॉट्सऐप पर किया मैसेज! तलाक..तलाक..तलाक

Rashtrabaan
Highlights
  • इंदौर में 63 साल की महिला से सोशल एप में मैसेज कर खत्म किया रिश्ता
  • बच्चे नहीं होने के चलते करता था प्रताडि़त


इंदौर, राष्ट्रबाण। इंदौर की सदर बाजार में एक महिला से तीन तलाक का मामला सामने आया है। यहां रहने वाली 63 वर्षीय महिला को बच्चे ना होने के कारण उसके पति ने उसे वॉट्सऐप पर तीन तलाक का मैसेज भेजकर रिश्ता खत्म कर दिया। मिली जानकारी अनुसार सदर बाजार निवासी 63 साल की महिला रूखसाना की शिकायत पर उसके पति शकील के खिलाफ वॉट्सऐप पर मैसेज के जरिए तीन तलाक देने और मारपीट करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। पीडि़ता रूखसाना के साथ आरोपी ने दूसरी शादी की थी। रूखसाना को बच्चे नही हो रहे थे। इसी बात को लेकर आरोपी उसके साथ मारपीट करता था। फिलहाल आरोपी फरार बताया जा रहा है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है। बता दें कि आरोपी पहले ऑटो चलाने का काम करता था। रूखसाना के मुताबिक शकील से उसकी दूसरी शादी 2003 में हुई थी। पीडि़ता रूखसाना ने बताया कि शकील ने अपनी पहली पत्नी को छोड़ दिया था। जिसके बाद उससे शादी का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद उसे बच्चे नही हो रहे थे। इस बात को लेकर आरोपी शकील आए दिन उसे प्रताडि़त करता था और मारपीट भी करता था।
इसके पहले भी कर चुकी है शिकायत

- Advertisement -

पुलिस ने मिली जानकारी अनुसार आरोपी ने 2022 में उसके साथ मारपीट की थी। इसमें भी सदर बाजार थाने में मारपीट की शिकायत की गई थी। इसके बाद से शकील अपनी पत्नी को और ज्यादा परेशान करने लगा। आरोपी शकील ने एक दिन पहले अपनी पत्नी को वॉट्सऐप पर तीन बार तलाक लिखकर मैसेज कर दिया। वहीं एक लेटर भी लिखकर डाल दिया। इसके बाद पीडि़ता रूखसाना थाने पहुंची और सदर बाजार पुलिस को पूरे मामले की जानकारी देते हुए केस दर्ज करा दिया।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!