Indore News: इंदौर में दिनभर बेख़ौफ़ बदमाशों ने दी लूट की घटना को अंजाम, चाकू से प्रधान आरक्षक पर किया हमला

Rashtrabaan

इंदौर,राष्ट्रबाण। इंदौर में गुरुवार को बदमाशों का उत्पात देखने को मिला। यहां बाइक सवार लुटेरों ने एक के बाद एक लूट चेन इन्चेनिग की घटना को अंजाम दिया। वहीं रात में परदेशीपुरा थाने से महज 100 मीटर दूरी पर प्रधान आरक्षक पर जानलेवा हमला भी कर दिया। हमले के बाद पुलिस कर्मी की हालत गंभीर है। वहीं घटना को अंजाम देने वाले हर्ष और ऋतिक को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अमन फरार है। जानकारी के अनुसार घटना रात करीब नौ बजे कुलकर्णी नाका के समीप की है। प्रधान आरक्षक रोशन यादव और भोला यादव ने बाइक सवार तीन बदमाशों को शंका के आधार पर रोकना चाहा तो वे भागे। पीछा करने पर एक बदमाश द्वारा फेंके चाकू को भोला ने जेब में रखा और आरोपितों को पकड़ने दौड़े। दो आरोपितों को उन्होंने दबोच लिया। तीसरे ने रोशन से हाथापाई की। आरोपित ने भोला की पिछली जेब में रखा चाकू निकाला और रोशन पर हमला कर दिया। चाकू गाल से आर-पार हो गया। गंभीर अवस्था में रोशन को शेल्बी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनका आपरेशन हुआ है।

- Advertisement -

महिलाओं से कर रहे थे छेड़छाड़..

- Advertisement -

दरअसल उक्त बदमाश सीहोर और भोपाल के हैं। तीनों स्मैक-नाइट्रावेट के नशे में थे। रात को ब्रिज के पास महिलाओं के साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे। बाहरी प्रतीत होने पर लोगों ने पुलिस को बुलाया। प्रधान आरक्षक रोशन और भोला सादे वस्त्रों में आरोपितों को पकड़ने पहुंच गए थे। ओर इसी दौरान यह हादसा सामने आया है।

- Advertisement -

किन लोगों से की लूट..

- Advertisement -

बदमाशों ने सुबह सात बजे माणिकबाग ब्रिज के समीप सियागंज के कारोबारी दिलीप लालवानी से चेन लूटी। दोपहर को स्कीम-71 में व्यवसायी मोनाली गुप्ता से भी चेन लूटी। रिंग रोड पर निजी अस्पताल की नर्स मोरिना जासिफ थामस से फोन लूट लिया।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!