Indore News: तिरंगा यात्रा में पेट्रोल बम्ब फेंकने वालों का पुलिस ने जारी किया वीडियो

Rashtrabaan
Highlights
  • पेट्रोल बंब एवं पथराव कर 3 युवक देने वाले थे बड़ी घटना को अंजाम

इंदौर, राष्ट्रबाण। मंगलवार को पूरे देश मे स्वतंत्रता दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। लेकिन इंदौर में कुछ असामाजिक त्वतों द्वारा शहर में सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश की गई। दरअसल असमाजिक तत्वों ने तिरंगा यात्रा पर हमला कर दिया। पहले यात्रा पर पथराव किया गया। बाद में डीजे वाहन पर पेट्रोल बम फेंककर साउंड सिस्टम में आग लगाने की कोशिश की। वहीं इस घटना में वर्ग विशेष के युवकों का हाथ बताया गया है। पुलिस ने तीन हमलावरों के सीसीटीवी फुटेज भी जारी किए हैं। घटना से भाजपा-भाजयुमो पदाधिकारी नाराज हैं। उन्होंने कहा कि हमलावरों को भारत से प्रेम नहीं है। वह पाकिस्तान समर्थक हैं। दरअसल 15 अगस्त को पूरे देश में जगह-जगह तिरंगा यात्राएं निकाली गई थी। विधानसभा क्रमांक-4 में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा नेता वैभव पंवार ने तिरंगा यात्रा (बाइक रैली) निकाली थी। रैली लालबाग से शुरू होकर मुकेरीपुरा, नरसिंह बाजार, राज मोहल्ला की तरफ जा रही थी। रैली में आगे-आगे डीजे वाहन चल रहा था और कार्यकर्ता दोपहिया वाहनों पर हाथ में तिरंगा लिए जा रहे थे। डीजे पर देशभक्ति के गाने बज रहे थे। रैली जैसे ही मुकेरीपुरा (दरगाह चौराहा) पहुंची, कुछ असमाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया। गानों के शोर में किसी ने पथराव पर ध्यान नहीं दिया और रैली बियाबानी की तरफ बढ़ गई। लेकिन कार्यकर्ता जैसे ही वैष्णव गर्ल्स स्कूल के पास पहुंचे, डीजे वाहन पर पेट्रोल बम फेंक दिया गया। फरियादी सूरज सरवैया के मुताबिक, उन्हें इस बात की जरा भी भनक नहीं थी कि कोई हमला कर सकता है। लिहाजा इस पर ध्यान ही नहीं दिया। कुछ राहगिरों ने धुआं देख पदाधिकारियों को बताया कि वाहन पर हमला हुआ है। वाहन को रोका तो पता चला गाड़ी पर पेट्रोल बम फेंका है। इसमें कार्यकर्ता संग्रामसिंह घायल भी हुआ है। उसकी आंख के पास कांच के टुकड़े लगे हैं। घटना के तत्काल बाद भाजयुमो पदाधिकारी छत्रीपुरा थाना पहुंचे और रिपोर्ट दर्ज करवाई। टीआइ कपिल शर्मा के मुताबिक, घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज निकाले तो बाइक सवार तीन बदमाश कुछ फेंकते हुए स्पष्ट नजर आए। पुलिस ने तीनों के सीसीटीवी फुटेज जारी किए हैं। वार्ड-4 के भाजयुमो पदाधिकारी महेश यादव के मुताबिक, बाइक चला रहे आरोपित का चहरा साफ दिखाई दे रहा है। लेकिन बीच में बैठा आरोपित नकाब पहने हुए है।

error: Content is protected !!