Indore News: सेल्फी ने ली 6 बहनों के इकलौते भाई की जान,सेल्फी लेते समय 700 फीट गहरी खाई में गिरा

Rashtrabaan
Highlights
  • 18 घँटे की भारी मशक्कत के बाद मिला युवक का शव

इंदौर,राष्ट्रबाण। सेल्फी का चक्कर लोगों के लिए अब घातक साबित होता जा रहा है। इस बार सेल्फी एक युवक के लिए काल बनकर आई। दरसल मुहाड़ी फॉल में पिकनिक मनाने गया एक युवक 700 फीट गहरी खाई में गिर गया। युवक अपने दोस्तों के साथ शनिवार को यहां पहुँचा था। पुलिस ने बताया की इस हादसे में मोइन उर्फ अनस (19) पुत्र इकबाल निवासी इलियास कॉलोनी की मौत हो गई है। शनिवार को वह अपने दोस्त इरफान व कई अन्य लोग थे जो पिकनिक मनाने यहां पर आए थे। सभी यहां पर घूम रहे थे तभी शनिवार शाम करीब चार बजे यह हादसा हुआ। दोस्तों ने बताया कि मोइन और इरफान मोबाइल से सेल्फी ले रहा था। सेल्फी लेने के दौरान ही दोनों गहरी खाई के पास पहुंच गए। यहां पर दोनों का पैर फिसल गया और वे नीचे की तरफ गिरने लगे। इरफान झाड़ियों में फंस गया इसलिए दोस्तों ने उसे निकाल लिया लेकिन मोइन गहरी खाई में चला गया। जब पुलिस को घटना की सूचना दी गई तो पुलिस द्वारा सर्चिंग की गई जहां लगभग 18 घँटे की मशक्कत के बाद मृतक का शव निकाला गया।

- Advertisement -

छह बहनों में एक भाई ने गवाई अपनी जान…
पुलिस के मुताबिक़ मृतक मोइन घर का इकलौता लड़का था,जबकि उसकी छह बहने भी हैं। मृतक मोइन निजी कॉलेज से फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था। गौरतलब है की मुहाड़ी फॉल में कई बार हादसे की सूचना मिल चुकी हैं। जबकि स्थानीय प्रशासन द्वारा फॉल तक पहुँचने वाले रास्तों पर चेतावनी भरे बोर्ड भी लगाकर रखे हैं। ग्रामीण भी इस इलाके में लोगों को चेतावनी देते रहते हैं की झरने में नीचे न उतरें,लेकिन लोग अपनी मौज मस्ती में उनकी इस चेतवानी पर ध्यान नही देते हैं।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!