Indore News: गार्ड ने फायरिंग कर जीजा-साले को उतारा मौत के घाट, पालतू कुत्ते को लेकर हुआ था विवाद

Rashtrabaan
Highlights
  • बैंक के गार्ड के गुस्सेल व्यवहार के कारण हुआ जमकर विवाद, 6 से अधिक घायल

इंदौर, राष्ट्रबाण। पालतू कुत्ते को लेकर उपजे विवाद में इंदौर में इतना बड़ा रूप ले लिया कि इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई वहीं 6 लोग घायल हो है। घटना में एक गार्ड ने फायरिंग की है। इसमें जीजा-साले की मौत हो गई। विवाद की सूचना के बाद अफसर और पुलिस फोर्स यहां पहुंचा। गार्ड ने 312 बोर की बंदूक से 3 फायर किए। घायलों में परिवार के साथ वे लोग भी हैं, जो विवाद और फायरिंग का शोर सुनकर अपने घरों से बाहर निकले थे। पुलिस ने आरोपी गार्ड, उसके बेटे और एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। बंदूक जब्त कर ली है।एडिशनल डीसीपी अमरेन्द्र सिंह ने बताया कि घटना खजराना की कृष्णबाग कॉलोनी की है। कृष्णा बाग कॉलोनी में रहने वाले राजपाल सिंह राजावात ने अपनी लायसेंसी बंदूक से गोली चलाई है। गोली लगने से विमल और उनके साले राहुल वर्मा की मौत हो गई। राहुल की पत्नी ज्योति और इलाके में ही रहने वाले ललित गोडसे, कमल खेड़े, मोहित गोयल सहित छह लोग घायल हुए हैं। सभी को रात में उपचार के लिए एमवाय अस्पताल भेजा गया है। खजराना पुलिस ने प्रमोद आमचे की शिकायत पर गार्ड राजपाल सिंह राजावत, उसके बेटे सुधीर राजावत और रिश्तेदार शुभम सिंह राजावत पर हत्या, मारपीट और धमकाने की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपी राजपाल सुखलिया इलाके में एक बैंक में गार्ड की नौकरी करता है। हत्याकांड के बाद परिवार के बाकी सदस्य घर से भाग गए हैं।

- Advertisement -

गार्ड कुत्ते की शिकायत पर चिढ़ जाता था

- Advertisement -

फायरिंग में घायल महिला ने बताया कि कॉलोनी में पांच सिक्योरिटी गार्ड परिवार सहित रहते हैं। किसी से भी विवाद होने पर ये सिक्योरिटी गार्ड मारने के लिए बंदूक उठा लेते हैं या गोली मारने की धमकी देने लगते हैं। कल भी पालतू कुत्तों के बीच लड़ाई के विवाद में झगड़ा हुआ। आरोपी राजपाल का वैसे तो किसी से कोई झगड़ा नहीं है लेकिन वो बहुत गुस्सैल स्वभाव का है। कुत्ते की शिकायत करने पर चिढ़ जाता था।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!