Jabalpur News: वेयर हाउस से 6 करोड़ का 8 हजार क्विंटल मूंग गायब

Rashtrabaan
Highlights
  • जबलपुर के वेयर हाउस में पड़ा छापा, वेयर हाउस को सील कर की एफआईआर

जबलपुर, राष्ट्रबाण। प्रदेश में अकसर अनाज का हेरफेर करने वाले व्यापारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे है। ऐसा ही एक मामला जबलपुर का सामने आया है। यहां सियाराम वेयर हाउस में छापा मारा गया तो 8 हजार क्विंटल मूंग गायब मिली। इसमें 6 करोड़ से ज्यादा की गड़बड़ी की आशंका जताई गई है। कार्यवाही के दौरान वेयर हाउस को सील कर एफआईआर दर्ज की गई है।

- Advertisement -

यह है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि मझौली तेयासिल स्थित सियाराम वेयर हाउस में बुधवार को प्रशासन ने छापामार कर कार्यवाही की गई। इस कार्यवाही में गोदाम से लगभग 8 हजार क्विंटल मूंग गायब पाई गई। सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार उक्त गोदाम में अमर लता एग्रीकल्चर कंपनी द्वारा समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी की जा रही थी। तो वहीं रिकॉर्ड के अनुसार गोदाम में 40234 क्विंटल मूंग का उपार्जन दिखाया जा रहा था। वहीं गोदाम में 32223 क्विंटल मूंग ही जमा हुई। जिसके बाद प्रशासन ने गोदाम में कार्यवाही कर गोदाम को सील कर दिया है। आगे की कार्यवाही के लिए प्रतिवेदन तैयार कर कलेक्टर जबलपुर को प्रेषित किया गया है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!