Jabalpur News: जबलपुर पहुँचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता; कमलनाथ को कहा थका हुआ चहरा है… कांग्रेस सत्ता में न आए, तमिलनाडु का उदाहरण देख लीजिए

Rashtrabaan

जबलपुर, राष्ट्रबाण। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्‍वा सरमा बोले-कमलनाथ से थका हुआ चेहरा दुनिया में कौन सा है? मैं बचपन से कमलनाथ जी को जानता हूं, वो पूरा थका हुआ है। अभी एक कांग्रेस नेता असम गए थे, मैंने उनसे पूछा कि इतने थके हुए चेहरे को पार्टी क्यों बार-बार लाती है? आगामी तीन राज्यों में होने जा रहे विधानसभा चुनावों में मैं जनता से निवेदन करूंगा कि गलती से भी कांग्रेस सत्ता में न आए, तमिलनाडु का उदाहरण देख लीजिए। इंडिया गठबंधन आ जाने के बाद तो तीन राज्यों में चुनाव का मापदण्ड ही बदल गया है। उक्त उदगार जबलपुर पहुँचे असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा ने कहें हैं। दरअसल वह अपने एक दिवसीय दौरे पर जबलपुर पहुँचे हैं जहां पत्रकारो से चर्चा के दौरान उन्होंने अपनी बात कही है। दरअसल हेमंत बिस्वा पत्रकारवार्ता को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने शिवराज के चेहरे पर चुनाव लड़ने के सवाल पर यह जवाब दिया। बिस्वा जन अशीर्वाद यात्रा की सराहना करते हुए कहा कि विकास के कार्य करने पर जनता का आशीर्वाद लेना ही चाहिए। उन्होंने कहा कि मप्र में विकास भरपूर हुआ है। चुनाव के बाद और तेजी से विकास होगा।

- Advertisement -

अब चुनाव भाजपा से नहीं बल्कि हज़ारों साल पुरानी सनातन परंपरा से होगा

- Advertisement -

बिस्वा बोले- अब चुनाव भाजपा से नहीं बल्कि हज़ारों साल पुरानी सनातन परंपरा से होगा। I.N.D.I.A. गठबंधन द्वारा मीडिया पर प्रतिबंध के मुद्दे पर असोम के सीएम ने की चुटकी। कांग्रेस का ये सिलसिला 1975 से शुरू होता है। इसीलिए हमने चंद्रयान 3 बनाया है। जाओ जाके चांद पर मीडिया पर प्रतिबंध लगाओ।

error: Content is protected !!