Neemuch News: मुख्यमंत्री शिवराज का कमलनाथ पर हमला: किसानों को छलने का काम करती है कांग्रेस सरकार

Rashtrabaan

नीमच, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश में आगामी समय मे विधानसभा चुनाव होने हैं। साल के अंत मे होने जा रहे है विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कांग्रेस में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। ऐसे में मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक बार फिर कांग्रेस पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जब कांग्रेस की सरकार थी तब भी गांधी सागर बांध था, लेकिन कभी कांग्रेस ने किसानों को उसका पानी नहीं दिया। कभी भी किसानों के कल्याण के लिए कोई योजना नहीं बनाई। वहीं, जब 2018 में कमलनाथ कुछ दिनों के लिए मुख्यमंत्री बने तब भी उन्होंने किसानों को छलने का काम किया। एक तो कर्ज माफ नहीं किया, दूसरी ओर किसानों पर ब्याज की गठरी लाद दी। सीएम शिवराज ने नीमच जिले के मनासा में विकास पर्व के अवसर पर महिला सम्मेलन में संवाद के दौरान यह बातें कहीं। मुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को विकास की कई सौगातें दीं। सीएम ने ₹36.76 करोड़ के 11 विकासकार्यों का लोकार्पण किया और ₹1245 करोड़ से अधिक के 13 कार्यों का भूमिपूजन किया।

- Advertisement -

बेटी बोझ नही है: मुख्यमंत्री शिवराज

- Advertisement -

महिला सम्मलेन में संवाद करते हुए सीएम ने कहा कि बेटी बोझ न लगे इसके लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना शुरू की, अब प्रदेश की हर बेटी लखपति पैदा हो रही है। बहनों को सशक्त करने के लिए लाड़ली बहना योजना के तहत 1 हजार रुपये दे रहे हैं। जल्दी ही इसे 3 हजार महीने किया जाएगा। चुनाव में आरक्षण, संपत्ति की रजिस्ट्री में छूट भाजपा सरकार ही दे रही।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!