Raisen News: जिला कोषालय का बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

Rashtrabaan
Highlights
  • रायसेन में लोकायुक्त की कार्यवाही, 3 हजार की घूस लेते चढ़ा हत्थे

रायसेन, राष्ट्रबाण। मध्यप्रदेश लोकायुक्त लगातार छापेमार कार्यवाही कर रही है। इसी बीच मध्यप्रदेश के रायसेन में आज जिला कोषालय अधिकारी कार्यालय में पदस्थ नवीन विश्वकर्मा सहायक ग्रेड तीन को 3000 रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। यह कार्यवाही लोकायुक्त भोपाल के पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में की गई। मिली जानकारी के अनुसार आवेदक दुर्गादास राय पिता केवल सिंह उम्र 62 निवासी हरिपुरा वार्ड 25 विदिशा की शिकायत पर आरोपी नवीन विश्वकर्मा को 3000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। प्राथमिक शिक्षक के पद से 31 मई 2023 को सेवानिवृत्त हुए थे जिनकी एनपीएस की राशि निकालने के एवज में 10000 रूपए की मांग की थी। विकलांग होने के कारण 8000 रूपए देने पर बात तय हुई थी। आवेदक द्वारा पहली किश्त 5000 रूपए आरोपी नवीन विश्वकर्मा को दे दिए थे। तो वहीं बाकी के पैसे काम होने के बाद देने के लिए राजी हुआ था। 22 जुलाई को आवेदक के खाते में पैसे आने के बाद आरोपी से बात की तो सोमवार 31 जुलाई को जिला कोषालय में आने कहा था। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

- Advertisement -

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!