Seoni news : भविष्यवक्ता बन गए प्रभारी DEO कुमरे

Rashtrabaan

पहले भी रह चुके हैं विवादों मे शिवराज सिंह

सिवनी। राष्ट्रबाण

- Advertisement -

शिक्षा विभाग मे सबसे विवादित अधिकारी का नाम अगर पूछा जाता हैं तो वह हैं शिवराज सिंह कुमरे। इस नाम और विवाद का चोली दामन का साथ हैं।

- Advertisement -

वर्तमान मे शिवराज सिंह कुमरे DEO के साथ प्रभारी DEO के पद संभाल रहे हैं और उनके कंधो पर जिला शिक्षा विभाग की जिम्मेदारियों का सही पालन कराना हैं। लेकिन अपनी जिम्मेदारी निभाते निभाते प्रभारी DEO शिवराज सिंह भविष्य वक्ता बन गए और उन्होंने अपने विभाग मे प्रशिक्षण लेने वाले प्रचार्यो की चार दिवस का वेतन काट लिया। मजे की बात यह हैं की प्रभारी DEO शिवराज सिंह ने 30 मई 2023 को आदेश जारी करते हुए प्रचार्यो का 2 जून 2023 तक का वेतन काट लिया।

- Advertisement -

अब विभाग मे चर्चा चल रही हैं की शिक्षा विभाग के प्रभारी DEO शिवराज सिंह कुमरे भविष्य वक्ता भी बन गए और उन्हें भविष्य का पता चल जाता हैं यही सब के मद्देनज़र उन्होंने प्रशिक्षित प्रचार्यो का वेतन काटा हैं। खैर जो भी लेकिन प्रभारी DEO के आदेश से वह एक बार फिर सुर्खियों पर बने हुए हैं।

- Advertisement -
प्रभारी DEO शिवराज सिंह द्वारा जारी किये आदेश।

यह हैं मामला

- Advertisement -

लोक शिक्षण संचालन द्वारा सीसीएलई प्रशिक्षण का अयोजन के निर्देश दिए गए, जिसमे सिवनी जिले के सिवनी, केवलारी एवं बरघाट के प्राचार्य और प्रभारी प्राचार्य को प्रशिक्षण के लिए निर्देशित किया गया। कुछ संस्थानों के प्राचार्य, प्रभारी प्राचार्य इस प्रशिक्षण मे अनुपस्थित रहे जिसके चलते प्रभारी DEO शिवराज सिंह द्वारा वरिष्ठ कार्यालय के आदेश की अवहेलना के लिए पांच लोगो का चार दिवस का वेतन कटाने का आदेश जारी किया हैं।

- Advertisement -
शिवराज सिंह कुमरे, प्रभारी ड़ीईओ : विवादों से पुराना नाता।

नहीं उठाया फोन

- Advertisement -

प्रभारी DEO के आदेश के बाद यह आदेश चर्चा का विषय बन गया जिसके बाद विभाग मे ही इस आदेश को लेकर कर्मचारी कहने लगे की यह आदेश DEO के भविष्य वक्ता होने का प्रमाण हैं। कर्मचारी सावधान हो जाये और आगे से ऐसी लापरवाही न करें क्योंकि DEO साहब भविष्य मे अनुपस्थित रहने वाले कर्मचारियों का वेतन काटने का आदेश जारी कर रहे हैं। ज़ब राष्ट्रबाण ने प्रभारी DEO के आदेश के संबंध मे जानकारी के लिए उनसे दूरभाष पर संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

- Advertisement -

पहले भी विवादों मे रह चुके हैं प्रभारी DEO

- Advertisement -

प्रभारी DEO शिवराज सिंह और विवादों का चोली दामन का साथ हैं। शिवराज सिंह पहले भी अपनी दारू पार्टी को लेकर विवादित रहे हैं। तो विभाग मे परीक्षा मे ड्यूटी लगाने और उसके एवज मे पैसे लेने के आरोप पहले भी लग चुके हैं।

Share This Article
Leave a comment
error: Content is protected !!